stock market
AI Stocks: एआई बूम में चमक सकते हैं ये स्टॉक्स, Netweb से LTTS तक निवेशकों की नजर

AI Stocks: एआई बूम में चमक सकते हैं ये स्टॉक्स, Netweb से LTTS तक निवेशकों की नजर

Last Updated on February 19, 2026 22:10, PM by Pawan

भारत में आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियां लगातार एआई की ओर बढ़ रही हैं. कंपनियां खुद को AI-फर्स्ट कंपनियों में बदलने के लिए अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं

लगातार बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर भारतीय आईटी कंपनियों पर भी देखने को मिल रहा है। भारत में आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियां लगातार एआई की ओर बढ़ रही हैं. कंपनियां खुद को AI-फर्स्ट कंपनियों में बदलने के लिए अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं, जिसमें TCS ने डेटा सेंटर्स और OpenAI के साथ साझेदारी के लिए लगभग 6-7 बिलियन डॉलर का बड़ा निवेश किया है, जबकि विप्रो ने AI क्षमताओं और ai360 इकोसिस्टम के लिए 1 बिलियन डॉलर के निवेश की बात की है। इंफोसिस Anthropic जैसे ग्लोबल दिग्गजों के साथ सहयोग कर रही है, साथ ही ये सभी कंपनियां लाखों कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर AI स्किलिंग प्रदान कर रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI Summit 2026 के दौरान आयोजित लीडर्स प्लेनरी सेशन में जिम्मेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए ग्लोबल रोडमैप बनाने की अपील की। इंडियन AI इम्पैक्ट समिट में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ल्ड लीडर्स को साथ आकर AI के जिम्मेदार और पॉजिटिव प्रभाव के लिए स्पष्ट दिशा तय करनी चाहिए।

भारत के टॉप AI स्टॉक्स

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से एक स्ट्रक्चरल ग्रोथ थीम बन रहा है। आने वाले कुछ सालों में AI बाजार 35–40 फीसदी के CAGR पर बढ़ने की उम्मीद है और IT सर्विसेज, बैंकिंग, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स समेत कई सेक्टर्स में AI को अपनाया जा रहा है। लिस्टेड कंपनियां क्लाउड सर्विसेज, डेटा एनालिटिक्स, ऑटोमेशन और AI-सक्षम सॉल्यूशंस में निवेश बढ़ा रही हैं, जिससे डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन डील्स में AI के इस्तेमाल का हिस्सा बढ़ा है।

Source link

Popup