Waaree Energies Share: 8000 करोड़ रुपये का बैटरी प्रोजेक्ट पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट
Last Updated on February 19, 2026 23:52, PM by Pawan
Waaree Energies ने गुरुवार को शेयर बाजार को जानकारी दी है कि वह प्रस्तावित ग्रीनफील्ड बैटरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार और अन्य राज्य सरकारों के साथ चर्चा कर रही है। इस प्रोजेक्ट में 8000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की योजना है। कंपनी की और से यह स्पष्टीकरण उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि आंध्र प्रदेश ने 8175 करोड़ रुपये के निवेश के साथ कंपनी की बैटरी गीगाफैक्ट्री प्रोजेक्ट हासिल कर ली है।
कंपनी ने 19 फरवरी 2026 को स्टॉक एक्सचेंज के एक सवाल के जवाब में स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई जानकारी पेंडिंग नहीं है, जिसका खुलासा किया जाना बाकी हो। कंपनी ने यह भी बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने 1 अक्टूबर 2025 को हुई बैठक में लिथियम-आयन एडवांस्ड केमिस्ट्री स्टोरेज सेल्स और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में बड़े विस्तार को मंजूरी दी थी। प्रस्ताव के तहत उत्पादन क्षमता को 3.5 GWh से बढ़ाकर 20 GWh करने की योजना है।
8000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कैपेक्स को मंजूरी
बोर्ड ने विस्तार योजना को लागू करने के लिए अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी वारी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 8000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कैपेक्स को भी मंजूरी दी है। कंपनी के अनुसार इस डेवलपमेंट की जानकारी 1 अक्टूबर 2025 को ही स्टॉक एक्सचेंजों को दे दी गई थी।
दिसंबर में समाप्त तिमाही में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी के मुनाफे में 26 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 1,062 करोड़ रुपये पर रही। इससे पहले सितंबर में समाप्त तिमाही में कंपनी ने 842 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी की आय 24.7 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7656 करोड़ रुपये पर रही. इससे पिछली तिमाही में कंपनी ने 6,065 करोड़ रुपये की आय दर्ज की थी।
शेयर का प्रदर्शन
कंपनी का शेयर गुरुवार को 3.12 फीसदी की गिरावट के साथ 2,871 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 29.31 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयर में 12.14 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Stock market news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
