stock market
Stock Market Today: बाजार का मूड पलटा! SENSEX 1200 अंक धड़ाम, निफ्टी भी 25500 के नीचे बंद – टॉप गेनर्स, लूजर्स

Stock Market Today: बाजार का मूड पलटा! SENSEX 1200 अंक धड़ाम, निफ्टी भी 25500 के नीचे बंद – टॉप गेनर्स, लूजर्स

Last Updated on February 19, 2026 16:31, PM by Pawan

Sensex Today , Stock Market Closing 19 February: स्टॉक मार्केट की शुरुआत गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ हुई, लेकिन सेवा एवं उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के शेयर में बिकवाली का दबाव आया और बाजार अपनी तेजी को संभालने में नाकाम रहा। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में लगभग 1400 अंकों की गिरावट रही, जबकि निफ्टी में 25400 के लेवल के नीचे ही बंद हुआ।
दरअसल, बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 245.11 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 83,979.36 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 65.95 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,885.30 अंक पर पहुंच गया। दोनों बाजारों ने हालांकि जल्द ही शुरुआती बढ़त को गंवा दी। सेंसेक्स 131.07 अंक टूटकर 83,603.18 अंक पर और निफ्टी 30.70 अंक फिसलकर 25,788.65 अंक पर कारोबार करने लगा।
वहीं, दिन के दूसरे हिस्से के अंत में सेंसेक्स में 1400 से ज्यादा अंक की गिरावट के साथ 82,300 के आसपास कारोबार बंद हुआ। जबकि निफ्टी 400 से ज्यादा अंक गिरकर 25500 के लेवल तक पहुंचने में नाकाम रहा।

Stock Market Closing 19 February: टॉप गेनर्स, लूजर्स

Source link

Popup