stock market
Mutual Fund AUM : देश के सबसे बड़े फंड का कैसा है पोर्टफोलियो, 19% CAGR के साथ 9 गुना बढ़ा चुका है पैसा

Mutual Fund AUM : देश के सबसे बड़े फंड का कैसा है पोर्टफोलियो, 19% CAGR के साथ 9 गुना बढ़ा चुका है पैसा

Last Updated on February 19, 2026 17:46, PM by Pawan

Parag Parikh Flexi cap Fund Performance

Mutual Fund no 1 Scheme Parag Parikh Flexi Cap Fund Portfolio : जनवरी 2026 के अंत तक एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) के मामले में पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड देश का सबसे बड़ा इक्विटी फंड बना हुआ है। फंड फैक्ट शीट के अनुसार इस स्कीम का कुल एसेट्स 1,33,970 करोड़ रुपये हो गया है। इस फंड को महीने दर महीने भारी निवेश मिल रहा है।

पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड ने अपनी मजबूत इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी के दम पर निवेशकों का भरोसा जीता है। इस फंड को लॉन्च हुए करीब 13 साल हो चुका है और इसने लम्प सम और एसआईपी, दोनों तरह से निवेश करने वाले निवेशकों को 19 से 20 फीसदी एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है।

यह फंड लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है, जिससे डायवर्सिफिकेशन का फायदा मिलता है। किसी भी समय इस स्कीम का कम से कम 65 फीसदी निवेश इक्विटी में रहता है। निवेशकों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर इस फंड का पोर्टफोलियो कैसा है, जिसके दम पर इसने लगातार मजबूत रिटर्न निवेशकों को दिया है।

Source link

Popup