stock market
Stock Market Crash: निवेशकों को लगी 3 लाख करोड़ की चपत, सेंसेक्स 800 अंक टूटा; 4 कारण जिनसे मार्केट में आई बिकवाली

Stock Market Crash: निवेशकों को लगी 3 लाख करोड़ की चपत, सेंसेक्स 800 अंक टूटा; 4 कारण जिनसे मार्केट में आई बिकवाली

Last Updated on February 19, 2026 16:44, PM by Pawan

Stock Market Crash: तीन दिनों की तेजी के बाद बाजार में तेज गिरावट आई और सेंसेक्स 800 अंक नीचे लुढ़क गया…

हाइलाइट्स

  • Stock Market Crash: तीन दिनों की तेजी के बाद बाजार में तेज गिरावट आई।
  • सेंसेक्स 800 अंक और निफ्टी 25,600 के नीचे लुढ़क गया।
  • आइए समझते हैं 4 बड़े कारण क्यों मार्केट में आई आज बिकवाली।

Stock Market Crash: शेयर मार्केट में गुरुवार का दिन निवेशकों को बहुत भारी पड़ रहा है। लगातार 3 सेशन की तेजी के बाद मार्केट ने यू-टर्न ले लिया है। सुबह हल्की तेजी से खुलने के बाद कुछ ही देर में बिकवाली का ऐसा दबाव बना कि सेंसेक्स 800 अंक तक टूट गया और निफ्टी भी 25,600 के नीचे तक आ गया। शेयर मार्केट की इस तेज गिरावट ने निवेशकों को करीब 3 लाख करोड़ रुपये का चूना लगााय है। वहीं, BSE कुल मार्केट कैप भी घटकर लगभग 469 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। ऐसे में आइए समझते हैं वो 4 बड़े कारण जिनसे आज शेयर बाजार में तेज बिकवाली आई है।

1. फेड ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ताजा बैठक के संकेतों ने ग्लोबल बाजारों में हलचल बढ़ा दी है। ब्याज दरों को लेकर नीति-निर्माताओं में मतभेद दिख रहे हैं। अगर अमेरिका में दरें ऊंची रहती हैं या कटौती टलती है, तो डॉलर एसेट ज्यादा आकर्षक हो जाते हैं। इसका मतलब है कि विदेशी निवेशक उभरते बाजारों से पैसा निकाल सकते हैं। भारतीय बाजार में भी यही आशंका दिखी और विदेशी पूंजी की संभावित निकासी ने सेंटीमेंट पर दबाव बना दिया।

Source link

Popup