stock market
Multibagger Stock: बाजार की गिरावट का कोई असर नहीं! शेयर में तूफानी तेजी, 3 दिन में 20% उछाल; वजह है कुछ खास

Multibagger Stock: बाजार की गिरावट का कोई असर नहीं! शेयर में तूफानी तेजी, 3 दिन में 20% उछाल; वजह है कुछ खास

Last Updated on February 19, 2026 13:58, PM by Pawan

हाइलाइट्स
  • कमजोर बाजार में हाई-कम्प्यूटिंग सॉल्यूशंस बनाने वाली Netweb Technologies का शेयर लगातार तीसरे दिन तेज रफ्तार से चढ़ता नजर आया।
  • महज तीन ट्रेडिंग सत्रों में स्टॉक करीब 20% उछल चुका है।
  • AI सुपरकंप्यूटर, मजबूत तिमाही नतीजे और दमदार तकनीकी ब्रेकआउट ने शेयर में नई ताकत भर दी है।
Multibagger Stock : कमजोर बाजार के बीच एक स्टॉक ऐसा है जो गिरावट में भी खूब गर्दा काट रहा है। हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सॉल्यूशंस बनाने वाली Netweb Technologies के शेयर में लगातार तीसरे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। स्टॉक ने तीन ट्रेडिंग सत्रों में करीब 20% की छलांग लगा दी है। गुरुवार, 19 फरवरी को ये शेयर 3,399 रुपये पर खुला जो पिछले बंद भाव 3,374.40 रुपये से ऊपर था। शुरुआती खरीदारी के बाद इंट्राडे ट्रेडिंग में ये शेयर 3699.30 रुपये तक पहुंच गया। इसमें इंट्राडे कारोबार में करीब 10 फीसद की तेजी देखने को मिली।
दोपहर करीब 12:30 बजे शेयर 6.44% की बढ़त के साथ 3590.15 रुपये पर मजबूती के साथ ट्रेड हो रहा था। काउंटर में करीब 60 लाख शेयरों का कारोबार हो चुका है, जिसे पता चलता है कि निवेशकों की मजबूत भागीदारी बनी हुई है। स्टॉक ने हाल में अहम तकनीकी ब्रेकआउट दिया है और यह अपने शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है। चार्ट स्ट्रक्चर मजबूत बना हुआ है और स्टॉक को 3,370 रुपये के आसपास अहम सपोर्ट है।
नेटवेब टेक्नोलॉजी के शेयर की कीमत पिछले 1 साल में 142% बढ़ी है।

Source link

Popup