stock market
LIC Housing Share: 24 महीने में NBFC स्टॉक ने कराया 17% का नुकसान, अब ब्रोकरेज ने दिया 40% मुनाफे वाला टारगेट

LIC Housing Share: 24 महीने में NBFC स्टॉक ने कराया 17% का नुकसान, अब ब्रोकरेज ने दिया 40% मुनाफे वाला टारगेट

Last Updated on February 19, 2026 12:56, PM by Pawan

हाइलाइट्स
  • ब्रोकरेज हाउस CITI ने LIC Housing पर 40 फीसदी अपसाइड का टारगेट दिया है।
  • NBFC स्टॉक ने पिछले 2 साल में 17 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • आकर्षक वैल्यूएशन, सुधरती एसेट क्वालिटी और संभावित रेट कट साइकिल को देखते हुए CITI ने 730 रुपये का टारगेट दिया है।
LIC Housing Share : LIC Housing Finance के निवेशकों के लिए पिछला 2 साल कोई बहुत ज्यादा मुनाफे का समय नहीं रहा है। 24 महीने में ये स्टॉक 17 फीसदी तक गिर चुका है। हालांकि, ब्रोकरेज को इसमें अभी मुनाफे की संभावना दिख रही है। Citi ने इस पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए 730 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 40% तक की संभावित बढ़त दिखाता है। LIC Housing का पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 483.70 रुपये और ऊपरी स्तर 646.50 रुपये रहा है।

ब्रोकरेज ने क्यों दिया अपसाइड का टारगेट?

Citi का मानना है कि शेयर का वैल्यूएशन अब काफी कंप्रेस हो चुका है। अनुमानित FY27 बुक वैल्यू के करीब 0.6 गुना P/B पर यह स्टॉक हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में सबसे सस्ता नजर आता है। मौजूदा प्राइसिंग में लगभग 11.5% के रूढ़िवादी RoE का अनुमान झलकता है, यानी बाजार पहले से ही काफी सतर्क उम्मीदें लगा रहा है। ऐसे में अगर प्रदर्शन थोड़ा भी बेहतर रहा तो रेटिंग रीरैटिंग की गुंजाइश बन सकती है।

एसेट क्वालिटी में सुधार के संकेत

Source link

Popup