High Return : SBI AMC की ये स्कीम 15% CAGR से बढ़ा रही है पैसा, 32 साल में 100 गुना रिटर्न का परफेक्ट रिकॉर्ड

SBI Large & MidCap Fund : एसबीआई म्यूचुअल फंड न सिर्फ एसेट्स के मामले देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है, बल्कि यह ओल्डेस्ट कंपनियों में भी शामिल है। एसबीआई एएमसी की कुछ स्कीम 3 दशक से भी पुरानी हैं। इनमें कुछ स्कीम 3 दशक में निवेशकों के लिए बेमिसाल साबित हुई हैं। इन्हीं में एक स्कीम है एसबीआई लार्ज एंड मिड कैप फंड, जो 32 साल से 15 फीसदी एनुअलाइज्ड रिटर्न दे रही है।

यह स्कीम 28 फरवरी 1993 को शुरू हुई थी। अगर किसी निवेशक ने फरवरी 1993 में इस स्कीम में वन टाइम 1 लाख रुपये डिपॉजिट किया होगा तो उसके निवेश की वैल्यू बढ़कर अब करीब 1 करोड़ रुपये हो गई होगी। इस स्कीम ने शुरुआत से अब तक लम्प सम पर 15% का सालाना कंपाउंडेड रिटर्न (CAGR) दिया है।

फंड के बारे में

लॉन्च डेट : 28 फरवरी, 1993

AUM : 37,497 करोड़ रुपये (31 जनवरी, 2026)

Source link