Maruti Suzuki : मारुति के लिए e-Vitara बन सकता है गेंमचेंजर, मोतीलाल ओसवाल ने शेयर में 20% रिटर्न का दिया अनुमान

Buy Maruti Suzuki : मारुति सुजुकी इंडिया जल्द ही अपना मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक SUV e VITARA मॉडल बाजार में उतारने जा रही है। बैटरी ऐस ए सर्विस (BaaS) मॉडल के तहत इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि बैटरी उपयोग के लिए 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर अलग से देना होगा। कीमतों से साफ है कि इसे भारतीय बाजारों को ध्यान में रखकर तय किया गया है।
फिलहाल यह लॉन्च कंपनी को बड़ा बूस्ट दे सकता है. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने शेयर में खरीदारी की सलाह देते हुए 20 फीसदी रिटर्न की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज का कहना है कि यह मॉडल कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में ऑफिशियल एंट्री है। दिसंबर 2025 में पहली बार पेश की गई e VITARA को अब मिड-साइज EV सेगमेंट में एक बड़े दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

Source link