SBI vs HDFC MF : हाई रिटर्न और मजबूत पोर्टफोलियो वाले बिग 2 फंड, रिटर्न चार्ट पर 20 साल का कैसा रिकॉर्ड?
AUM के मामले में SBI Large Cap Fund और HDFC Flexi Cap Fund देश के सबसे बड़े फंड्स में शामिल हैं…
हाइलाइट्स
- SBI Large Cap Fund और HDFC Flexi Cap Fund दोनों ही लंबे समय में शानदार रिटर्न दिया है।
- 10,000 रुपये की मासिक SIP ने 20 साल में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का कॉर्पस बनाया है।
- SIP और लंपसम दोनों विकल्पों में इनका प्रदर्शन मजबूत और भरोसेमंद रहा है।
SBI Large Cap Fund Vs HDFC Flexi Cap Fund : म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं, तो लंबी पारी अक्सर अच्छा मुनाफा देकर जाती है। AUM के मामले में देश के सबसे बड़े फंड्स में शामिल SBI Large Cap Fund और HDFC Flexi Cap Fund को अगर देखें, तो इन्हें लॉन्च हुए 20 से 30 साल तक हो चुके हैं और इसमें की गई 10 हजार रुपये की SIP भी 20 साल में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिटर्न दे चुकी है और दोनों का परफॉरमेंस काफी मजबूत है। अब ऐसे में आइए SIP और Lump Sum कैलकुलेशन से समझते हैं कि 2 दिग्गज फंड्स में कहां कितना मुनाफा हो रहा है।
1. SBI Large Cap Fund
- कुल AUM: ₹54821.32 करोड़
- इंसेप्शन डेट: 14 फरवरी, 2006
- NAV: 96.69 रुपये
- बेंचमार्क : BSE 100 TRI
- मिनिमम इन्वेस्टमेंट : 5,000 रुपये
- मिनिमम SIP : 500 रुपये
- बीटा 0.91
- स्टैंडर्ड डेविएशन 11.07
- शार्प रेशियो 0.73
लम्प सम रिटर्न का प्रदर्शन
- 20 साल का रिटर्न: 11.89% सालाना
- 1 लाख रुपये निवेश की 20 साल में वैल्यू : 9,45,856.99 रुपये (9.46 लाख रुपये)
SIP रिटर्न का प्रदर्शन
- 20 साल में SIP रिटर्न: 13.34% सालाना
- मंथली SIP निवेश : 10,000 रुपये
- 20 साल में कुल निवेश : 24,00,000 रुपये
- 20 साल में SIP की कुल वैल्यू: 1,08,19,337 रुपये
टॉप होल्डिंग्स
- ICICI Bank Ltd : 8.12%
- HDFC Bank Ltd : 6.90%
- Reliance Industries Ltd : 6.24%
- Larsen & Toubro Ltd : 5.31%
- Infosys Ltd : 4.0%
किस सेक्टर में ज्यादा निवेश
- फाइनेंशियल सर्विसेज
- ऑयल, गैस एंड कंज्यूमेबल गुड्स
- इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी
- फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स
2. HDFC Flexi Cap Fund
- कुल AUM: ₹97,451.56 करोड़
- इंसेप्शन डेट: 1 जनवरी, 1995
- NAV: 2,097.10 रुपये
- बेंचमार्क : NIFTY 500 TRI
- मिनिमम इन्वेस्टमेंट : 100 रुपये
- मिनिमम SIP : 100 रुपये
- बीटा 0.77
- स्टैंडर्ड डेविएशन 10.29
- शार्प रेशियो 1.37
लम्प सम रिटर्न का प्रदर्शन
- 20 साल का रिटर्न: 15.65% सालाना
- 1 लाख रुपये निवेश की 20 साल में वैल्यू : 18,31,946.31 रुपये (18.32 लाख रुपये)
SIP रिटर्न का प्रदर्शन
- 20 साल में SIP रिटर्न: 16.02% सालाना
- मंथली SIP निवेश : 10,000 रुपये
- 20 साल में कुल निवेश : 24,00,000 रुपये
- 20 साल में SIP की कुल वैल्यू: 1,50,53,224 रुपये
टॉप होल्डिंग्स
- ICICI Bank: 8.93%
- HDFC Bank: 8.44%
- Axis Bank: 7.12%
- State Bank of India: 4.49%
- SBI Life: 4.23%
किस सेक्टर में ज्यादा निवेश
- ऑटोमोबाइल
- कैपिटल गुड्स
- कंस्ट्रक्शन
- कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स
- कंज्यूमर ड्यूरेबल्स
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Stock market news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है। Mutual Fund निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है।