Mutual Funds Amfi Data : इक्विटी म्यूचुअल फंड में फ्लेक्‍सी कैप बने पहली पसंद, ELSS का क्यों घटा रहा अट्रैक्शन

AMFI data January 2026 : जनवरी महीने के म्यूचुअल फंड का डेटा आ चुका है और AMFI का डेटा साफ बताता है कि इक्विटी म्यूचुअल फंड्स की कुल रफ्तार इस महीने थोड़ी धीमी पड़ी है। हालांकि, निवेशकों को फ्लैक्सीकैप फंड्स की आजादी काफी पसंद आ रह है और ये जनवरी 2026 में म्यूचुअल फंड निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। वहीं, दूसरी तरफ टैक्स सेविंग स्कीम के रूप में काफी पॉपुलर ELSS फंड्स का क्रेज कम होता दिख रहा है। जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में नेट इनफ्लो 14% गिरकर ₹24,028 करोड़ रह गया, जबकि ELSS फंड्स में ₹593 करोड़ का आउटफ्लो रिकॉर्ड किया गया।

फ्लेक्सीकैप फंड्स क्यों बन रहे हैं निवेशकों की पसंद?

फ्लेक्सी-कैप फंड्स की खासियत है कि ये लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में जरूरत के हिसाब से निवेश बदलते रहते हैं। इन्हें आजादी है कि ये हर मार्केट कैप में पैसा लगा सकते हैं और बाजार के माहौल के हिसाब से उसे घटा या बढ़ा सकते हैं, यानी एक कैटेगरी से दूसरी में स्विच कर सकते हैं। जनवरी 2026 में इसी फ्लेक्सिबिलिटी का फायदा साफ दिखा और फ्लेक्सीकैप फंड्स में ₹7,672 करोड़ का सबसे ज्यादा इनफ्लो आया।

ELSS का क्यों कम हो रहा है क्रेज?

Source link