Maruti Suzuki Q3 FY26 Results: मुनाफा 4% बढ़कर 3794 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 28% की बढ़त – शेयर में दिखी हलचल

Maruti Suzuki Q3 FY26 Results : भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बुधवार, 28 जनवरी को दिसंबर तिमाही के लिए स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 4% की बढ़ोतरी दर्ज की। ये 3,794 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3,659 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू Q3FY26 में 29% बढ़कर 49,891 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 38,752 करोड़ रुपये था।

नतीजे पेश होने के बाद मारुति सुजुकी के शेयर में कुछ हद तक रिकवरी देखने को मिली। इन नतीजों से मारुति सुजुकी के शेयरों को NSE पर दिन के निचले स्तर 14,431 रुपये (5.3% की गिरावट) से ऊपर उठने में मदद मिली। स्टॉक दोपहर 3 बजे के आसपास 1.95% नीचे 14943.75 पर ट्रेड कर रहा था। स्टॉक का आज का सबसे कम लेवल 14433.95 रुपये दर्ज किया गया।

Maruti Suzuki Q3 FY26 Results: कैसे रहे तिमाही नतीजे?

Source link