Sensex-Nifty Crash: क्या बेयर का हमला जारी रहेगा या बुल्स की वापसी होगी? इन जरूरी लेवल्स पर रखें नजर

स्टॉक मार्केट्स में 19 फरवरी को बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 1200 प्वाइंट्स से ज्यादा गिर गया। निफ्टी 50 भी अपने सपोर्ट लेवल के नीचे आ गया। एनालिस्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स को निफ्टी और सेंसेक्स के कुछ खास लेवल पर नजर रखनी होगी।

सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,236 यानी 1.48 फीसदी गिरकर 82,498 प्वाइंट्स पर बंद हुआ। निफ्टी 365 प्वाइंट्स यानी 1.41 फीसदी फिसलकर 25,454 प्वाइंट्स पर आ गया। मार्केट के सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। IndiGO, M&M और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख सूचकाकों में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर थे।

निफ्टी ने अपने सपोर्ट लेवल को तोड़ा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी 50 ने 25,650 प्वाइंट्स के अपने सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया है। चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने कहा था कि निफ्टी का अगला सपोर्ट लेवल 25,650-25,700 है। उन्होंने कहा था कि शॉर्ट टर्म में स्टैबिलिटी के लिए यह लेवल मेंटेन रहना चाहिए। उन्होंने कहा था कि तेजी की स्थिति में 25,950-26,000 निफ्टी के लिए रेसिस्टेंस का लेवल होगा। इस लेवल के ऊपर ब्रेकआउट के बाद निफ्टी में तेजी का रुख दिख सकता है।

3 दिनों की तेजी के बाद सपोर्ट लेवल बदला

कोटक सिक्योरिटीज में हेड (इक्विटी रिसर्च) श्रीकांत चौहान ने कहा कि लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद शॉर्ट टर्म सपोर्ट 25,500/83,000 की जगह 25,600/83,300 हो गया है। उन्होंने कहा, “जब तक मार्केट इस लेवल से ऊपर रहेगा, अपट्रेंड फॉर्मेशन के जारी रहने की संभावना है।” ध्यान देने वाली बात है कि निफ्टी इस लेवल के ऊपर है। लेकिन, सेंसेक्स एनालिस्ट के बताए सपोर्ट जोन से नीचे चला गया है।

शॉर्ट टर्म में निफ्टी 25,500-26,000 की रेंज में

उन्होंने कहा, “तेजी की स्थिति में 25,950-26,000/84700-8500 ट्रेडर्स के लिए अगला रेसिस्टेंस जोन होगा। दूसरी तरफ 25,600/83,300 से नीचे जाने पर सेंटिमेंट बदल सकता है। ऐसे में ट्रेडर्स लॉन्ग पोजीशन से एग्जिट कर सकते हैं।” बजाज ब्रोकिंग का मानना है कि निफ्टी 50 शॉर्ट टर्म में 25,500-26,000 की रेंज में रहेगा। उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अभी इस रेंज के मिडप्वाइंट के नजदीक ट्रेडिंग हो रही है। यह डिमांड और सप्लाई के बीच बैलेंस्ड अंडरटोन का संकेत है।

कंसॉलिडेशन की रेंज में कुछ तेजी दिख सकती है

बजाज ब्रोकिंग ने कहा है, “अगला सपोर्ट 25,720 पर दिख रहा है। इसके बाद 25,650 पर सपोर्ट है। तेजी की स्थिति में पहला रेसिस्टेंस 25,840 पर है। उसके बाद 25,950 पर रेसिस्टेंस है।” इसका मतलब है कि इस लेवल के ऊपर ब्रेकआउट से कंसॉलिडेशन की रेंज में गेंस दिख सकता है।

Source link