Newgen Software Tech Share Price: शेयरों में 20% की बढ़त, अचानक क्यों भागा IT Stock?

Newgen Software Tech Share Price : आईटी स्पेस का दिग्गज न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर की कीमत गुरुवार के सत्र में लगभग 20 फीसदी बढ़कर कारोबार करने लगा। स्टॉक में दोपहर 3 बजे तक इस तेजी के बाद 633.60 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 636.90 रुपये प्रति शेयर के हाई लेवल पर भी स्टॉक पहुंच गई थी। यह इस साल 27 जनवरी के बाद स्टॉक का सबसे ऊंचा लेवल था।
17 फरवरी को न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर 52-हफ्ते के सबसे निचले लेवल 458.65 रुपये पर पहुंचने के बाद अपनी रिकवरी रैली को आगे बढ़ा रहा है। हाल के सबसे निचले लेवल से, शेयर में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 12 महीनों में, न्यूजेन टेक्नोलॉजीज के शेयर की कीमत 42 फीसदी कम हुई, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स में 11.6 फीसदी की बढ़त हुई।

तेजी की वजह: वॉल्यूम स्पाइक और ऑर्डर न्यूज का असर

न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर में गुरुवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिसके चलते ट्रेडिंग वॉल्यूम में असाधारण उछाल आया। NSE पर दोपहर तक करीब 43.9 मिलियन शेयरों का कारोबार हुआ, जो 30-दिन के औसत वॉल्यूम से लगभग 26 गुना ज्यादा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक RSI 50.33 पर रहा, जो स्टॉक में स्थिर मोमेंटम का संकेत देता है। वॉल्यूम के लिहाज से यह शेयर आज टॉप-10 सबसे ज्यादा एक्टिव स्टॉक्स में शामिल रहा।

Source link