GMDC Alert : 1, 3 और 5 साल का मल्टीबैगर पीएसयू स्टॉक, अब आ सकती है 60% की भारी गिरावट
ब्रोकरेज हाउस का क्या कहना है?
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का कहना है कि FY26 की तीसरी तिमाही में GMDC का EBITDA 103.1 करोड़ रुपये रहा, जो ब्रोकरेज के अनुमान 86.3 करोड़ रुपये से बेहतर है। यह पिछले साल की तुलना में 11% ज्यादा है, क्योंकि लिग्नाइट के उत्पादन की लागत उम्मीद से कम रही।
हालांकि 250 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट फिर से शुरू हो गया है, लेकिन शुरुआती ज्यादा खर्च की वजह से पावर सेगमेंट में घाटा रहा। उम्मीद है कि यह प्लांट FY27 में फिर से मुनाफे में आ जाएगा।
भावनगर खदान से ज्यादा उत्पादन और लखपत खदान के शुरू होने की संभावना से FY27 में उत्पादन मात्रा (वॉल्यूम) में लगभग 26% सालाना ग्रोथ हो सकती है। बैतरनी कोल ब्लॉक से FY27E (अनुमानित) से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
हाई प्रोडक्शन कास्ट को ध्यान में रखते हुए हमने FY26E के EBITDA अनुमान में 13% की कटौती की है, जबकि FY27E और FY28E के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
स्टॉक पर ‘REDUCE’ रेटिंग
ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘REDUCE’ रेटिंग बरकरार रखी है और 231 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो FY28E के EV/EBITDA के 6 गुना पर आधारित है। यह टारगेट प्राइस बुधवार की क्लोजिंग 577 रुपये से 60 फीसदी नीचे है। मौजूदा बाजार भाव पर यह शेयर FY27E के लिए 19.3 गुना और FY28E के लिए 15.1 गुना EV/EBITDA पर ट्रेड कर रहा है।
निवेशकों के लिए मल्टीबैगर रहा स्टॉक
गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का स्टॉक निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है. स्टॉक ने 1 साल में 118 फीसदी रिटर्न दिया है। 5 साल में 59% CAGR या 900 फीसदी एबसॉल्यूट रिटर्न मिला है।
5 साल का रिटर्न : 59% CAGR
3 साल का रिटर्न : 60% CAGR
1 साल का रिटर्न : 118% CAGR
मार्केट कैप : 18,018 करोड़ रुपये
1 साल का हाई : 651 रुपये
1 साल का लो : 226 रुपये
स्टॉक P/E : 28.2
बुक वैल्यू : 211 रुपये
डिविडेंड यील्ड : 1.72 %
कंपनी के बारे में
GMDC एक सरकारी कंपनी है और भारत की प्रमुख कंपनियों में से एक है, जो खनिज और लिग्नाइट (एक प्रकार का कोयला) की खनन गतिविधियों में लगी हुई है। कंपनी का हेड आफिस अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है।
वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की तीसरी तिमाही (Q3) में इस सरकारी कंपनी का नेट प्रॉफिट 133.06 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 147.66 करोड़ रुपये की तुलना में 9.89% कम है। कंपनी की ऑपरेशन से होने वाली आय भी सालाना आधार पर 11.37% घटकर 579.15 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल Q3 FY25 में 653.42 करोड़ रुपये थी।
Disclaimer: स्टॉक पर विचार एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए है। यह stock market news के निजी विचार नहीं हैं। Stock market news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है। Mutual Fund निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है।