Hello world!

कोटा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। पहले दिन 12वीं कक्षा का मनोविज्ञान विषय का पेपर और 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया।

परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। विज्ञान नगर सहित विभिन्न केंद्रों पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे, वहीं परिजन भी बच्चों को छोड़ने आए। परीक्षार्थियों को पूरी चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

42 पेपर कॉर्डिनेटर नियुक्त

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रामचरण मीणा ने बताया कि इस वर्ष कोटा जिले में 10वीं के 25,650 और 12वीं के 24,132, कुल 49,782 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षाएं जिले के 137 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए पेपर 32 थानों में सुरक्षित रखे गए हैं और वितरण व्यवस्था के लिए 42 पेपर कॉर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं, जो केंद्राधीक्षकों के साथ समय पर पेपर पहुंचा रहे हैं।

जामुनिया में पहली बार बनाया परीक्षा सेंटर

इस बार कोटा जिले में जामुनिया स्कूल को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। जिले भर में 2200 से अधिक वीक्षक तैनात किए गए हैं।

गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल को संग्रहण एवं मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, जहां भी सीसीटीवी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए डीईओ कार्यालय, बोर्ड तथा संयुक्त निदेशक कार्यालय की फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें सक्रिय हैं।




This Post Has One Comment

  1. A WordPress Commenter

    Hi, this is a comment.
    To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
    Commenter avatars come from Gravatar.

Leave a Reply