Markets

L&T Tech ने फ्रांसीसी ऑटो कंपनी फोरविया के साथ किया करार, लाल निशान में बंद हुआ स्टॉक

फ्रांस की ऑटो कंपनी फोरविया के साथ LTTS (L&T Technology Services) ने 5 साल के लिए करार किया है। करीब 5 करोड़ यूरो के इस करार के तहत फोरविया के इंजीनियर कंबस्चन इंजन बनाने में हाथ बटाएंगे। इस डील पर खास चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े L&T Technology Services के MD और CEO अमित चड्ढा। उन्होंने बताया कि फ्रांस की ऑटो कंपनी फोरविया के साथ LTTS का करार 4.5 करोड़ यूरो का है। इस करार के तहत फोरविया की टीम LTTS की टीम के साथ कंबस्चन इंजन के निर्माण में हाथ बटाएगी। इंजन निर्माण में फोरविया के 300 इंजीनियर हिस्सा लेंगे। करार के तहत फोरविया के इंजीनियर LTTS को ट्रांसफर किए गए हैं। जर्मनी के ऑग्सबर्ग और बंगलुरु से इंजीनियर ट्रांसफर किए गए हैं। बता दें कि फोरविया ऑटो पार्ट सप्लाई करने वाली कंपनी है।

फोरविया के साथ हुई डील तत्काल प्रभाव से लागू

इस बातचीत में अमित चड्ढा ने बताया कि फोरविया ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी की बड़ी कंपनी है। कंपनी की क्लीन मोबिलिटी और EV मार्केट पर अच्छी पकड़ है। फोरविया के साथ हुई डील तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। फोरविया के 300 लोगों को LTTS में जोड़ा जाएगा। नई डील से यूरोप मार्केट में कंपनी की पकड़ मजबूत होगी। क्लीन मोबिलिटी में भी LTTS का दायरा बढ़ेगा। कंपनी की ऑर्गेनिक ग्रोथ 8-10 फीसदी रहेगी।

अमित ने बताया कि LTTS की एक तिहाई आय ऑटो और कमर्शियल सेगमेंट से होती है। फोरविया के साथ हुए करार का कंपनी की यूरोप से होने वाली आय पर पॉजिटिव असर होगा। फोरविया के साथ हुई डील ज्वाइंट वेंचर नहीं है। कंपनी फोरविया के लिए सप्लायर पार्टनर होगी।

कैसी रही स्टॉक की चाल

इस स्टॉक की आज की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर ये स्टॉक 49.65 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 4574 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 4,664.50 रुपए और दिन का लो 4,550.10 रुपए हैं। स्टॉक का वॉल्यूम 183,290 शेयर रहा। LTTS ने 1 महीने में 4.27 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, 3 महीनें में इसमें 17.18 फीसदी की गिरावट हुई है। जबकि 1 साल में स्टॉक ने 22 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं, 3 साल में इसने 63.51 फीसदी रिटर्न दिया।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top