Your Money

Yes Bank ने बजट से पहले करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा, FD पर बढ़ाया ब्याज

Yes Bank Fixed Deposit Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। Yes Bank ने Fixed Deposit पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। यस बैंक ने बजट से एक दिन और RBI की फरवरी में रेपो रेट को लेकर होने वाली बैठक से पहले एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये नई दरें 31 जनवरी 2025 से लागू हो गई है।

 Yes Bank ने FD पर बढ़ाया ब्याज

अब सामान्य ग्राहकों के लिए FD की ब्याज दरें 3.25% से 7.75% तक हैं, जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यह दरें 3.75% से 8.25% तक हैं। 18 महीने की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दर दी जा रही है, जिसमें सामान्य ग्राहकों के लिए 7.75% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.25% की दर है। ये सभी ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर मिल रहा है।

Yes Bank एफडी के नियम

FD शुरू करने के लिए न्यूनतम अमाउंट 10,000 रुपये होना चाहिए। सीनियर सिटीजन को 3 साल से कम की एफडी पर सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% अतिरिक्त ब्याज। साथ ही 3 साल या उससे ज्यादा की एफडी पर पर 0.75% का एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है, जो 5 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू है।

एफडी रेट्स (Yes Bank FD Rates)

7 दिन से 14 दिन: 3.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 3.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

15 दिन से 45 दिन: 3.70 फीसदी (आम जनता)/ 4.20 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

46 दिन से 90 दिन: 5 फीसदी (आम जनता)/ 4.60 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

91 दिन से 120 दिन: 5 फीसदी (आम जनता)/ 5.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

121 दिन से 180 दिन: 5 फीसदी (आम जनता)/ 5.50 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

181 दिन से 271 दिन: 6.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

272 दिन से 1 वर्ष से कम: 6.50 प्रतिशत (आम जनता)/ 7 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

एक साल: 7.75 प्रतिशत (आम जनता)/ 8.25 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

1 साल से एक साल 18 महीने से कम: 7.75 फीसदी (आम जनता)/ 8.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

18 महीने: 8 फीसदी (आम जनता)/ 8.50 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

18 महीने से 24 महीने से कम: 7.75 फीसदी (आम जनता)/ 8.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

24 महीने 1 दिन से 36 महीने से कम: 7.25 प्रतिशत (आम जनता) / 7.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

36 महीने से 60 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 8 फीसदी (सीनियर सिटीजन)।

60 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 8 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

60 महीने 1 दिन से 120 महीने: 7 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
NIFTY 50 
₹ 23,549.55  1.29%  
NIFTY BANK 
₹ 49,750.20  0.89%  
S&P BSE SENSEX 
₹ 77,500.57  0.97%  
RELIANCE INDUSTRIES LTD 
₹ 1,265.10  0.96%  
HDFC BANK LTD 
₹ 1,698.75  0.43%  
CIPLA LTD 
₹ 1,479.40  1.51%  
TATA MOTORS LIMITED 
₹ 716.10  2.76%  
STATE BANK OF INDIA 
₹ 772.90  1.35%  
BAJAJ FINANCE LIMITED 
₹ 7,885.10  0.21%  
BHARTI AIRTEL LIMITED 
₹ 1,626.30  0.88%  
WIPRO LTD 
₹ 311.90  0.94%  
ICICI BANK LTD. 
₹ 1,252.80  0.22%  
TATA STEEL LIMITED 
₹ 134.62  2.67%  
HINDALCO INDUSTRIES LTD 
₹ 594.30  1.10%