Budget

Budget 2025: बजट के दिन स्टॉक मार्केट चढ़ेगा या गिरेगा? जानिए क्या रहा है पिछले सालों का रिकॉर्ड

Budget 2025: बजट से पहले स्टॉक मार्केट का मूड कुछ ठीक दिख रहा है। 30 जनवरी को मार्केट लगातार तीसरे दिन चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स 226 प्वाइंट्स यानी 0.30 फीसदी चढ़कर 76,759 पर बंद हुआ। निफ्टी 86 प्वाइंट्स यानी 0.37 फीसदी की मजबूती के साथ 23,249 पर क्लोज हुआ। अब नजरें 1 फरवरी पर लगी हैं। 1 फरवरी को शनिवार है। लेकिन, यूनियन बजट की वजह से 1 फरवरी यानी शनिवार को बीएसई और एनएसई खुले रहेंगे।

2014 में दो बार पेश हुआ था बजट

पिछले कई सालों का रिकॉर्ड देखने से पता चलता है कि बजट के दिन निफ्टी में 4 फीसदी के दायरे में उतारचढ़ाव रहा है। साल 2013 में यूनियन बजट 28 फरवरी को पेश हुआ था। उस दिन निफ्टी 2 फीसदी गिरकर 5,681 प्वाइंट्स पर बंद हुआ था। साल 2014 में लोकसभा चुनावों की वजह से दो बार यूनियन बजट पेश हुआ था। पहली बार 17 फरवरी को बजट पेश हुआ था। तब निफ्टी 0.40 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। फिर 10 जुलाई, 2014 को बजट पेश हुआ था। उस दिन निफ्टी 0.20 फीसदी गिरा था।

साल 2017 में निफ्टी बजट के दिन 1.81 फीसदी चढ़ा था

साल 2015 में 29 फरवरी को बजट पेश हुआ था। उस दिन निफ्टी 0.70 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। साल 2016 में पहली बार यूनियन बजट 1 फरवरी को पेश हुआ था। उस दिन निफ्टी 0.60 फीसदी गिरा था। 2017 का यूनियन बजट 1 फरवरी को पेश हुआ था। उस दिन निफ्टी में 1.81 फीसदी की तेजी आई थी। साल 2018 में यूनियन बजट के दिन निफ्टी 0.10 फीसदी की मामूली मजबूती के साथ क्लोज हुआ था।

2020 में बजट के दिन निफ्टी 2.5 फीसदी गिरा था

साल 2019 में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 1 फरवरी को बजट पेश किया था। उस दिन निफ्टी 0.60 फीसदी चढ़ा था। उस साल लोकसभा चुनाव था, जिससे फाइनल बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 5 जुलाई को निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था। उस दिन निफ्टी 1.10 फीसदी गिरा था। साल 2020 में 1 फरवरी को बजट आया था। उस दिन निफ्टी 2.5 फीसदी गिरा था। 2021 में बजट के दिन निफ्टी 4.47 फीसदी उछल कर बंद हुआ।

2024 में दोनों बजट के दिन मार्केट गिरा था

साल 2022 का बजट 1 फरवरी को आया था। उस दिन निफ्टी 1.40 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। साल 2023 का बजट 1 फरवरी को पेश हुआ था। उस दिन निफ्टी 0.26 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। पिछले साल 1 फरवरी को अंतरिम बजट आया था। तब निफ्टी 0.13 फीसदी गिरकर बंद हुआ। 23 जुलाई, 2024 को निफ्टी 0.12 फीसदी गिरकर बंद हुआ था।

Source link

जिनके किसी भी दवाई लगाने से दाद नही मिट रहे हो तो आज ही खुजलीन दवाई आर्डर करे, कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध। ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करे।
जिनके किसी भी दवाई लगाने से दाद नही मिट रहे हो तो आज ही खुजलीन दवाई आर्डर करे, कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध। ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करे।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top