Markets

Trade setup for Friday: मुनाफे का ट्रेड पकड़ने में होगी आसानी, समझ लें ये 15 अहम प्वाइंट्स

Trade setup for Friday: गुरुवार को एक बार फिर मार्केट एक रेंज में ही ऊपर-नीचे होता रहा। निफ्टी 50 की बात करें तो 24 अक्टूबर को यह हल्की सी गिरावट के साथ 24000 से बस हल्का सा ही नीचे बंद हुआ। लगातार चौथे कारोबारी दिन यह रेड जोन में बंद हुआ। पिछले दो दिनों से इंवर्टेड हैमर और डोजी पैटर्न्स बनने के चलते आने वाले कुछ दिनों में तेजी दिख सकती है लेकिन ओवरऑल बेयरिश माहौल ही दिख रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट्स ने तेजी पर सेल पोजिशन लेने की सलाह दी है। यहां 15 अहम प्वाइंट्स दिए जा रहे हैं जो मुनाफा वाला ट्रेड पकड़ने में मदद करेंगे।

Nifty 50 के लिए अहम लेवल

डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी 50 ने इंवर्टेड हैमर पैटर्न के बाद डोजी की तरह कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। आमतौर पर यह रुझान में रिवर्सल का संकेत होता है लेकिन लोअर हाई और लो बनने के चलते अभी ऐसा दिख नहीं रहा है। निफ्टी 100 दिनों के ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के नीचे भी है। इसके अलावा मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI और MACD ने निगेटिव क्रॉसओवर बनाया हुआ है जिससे शॉर्ट टर्म में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिवोट प्वाइंट्स के हिसाब से अपसाइड 24,460, 24,493, और 24,547 पर रेजिस्टेंस लेवल तो डाउनसाइड24,354, 24,321, और 24,268 सपोर्ट लेवल हैं।

 

बैंक निफ्टी के लिए अहम लेवल

डेली टाइम फ्रेम पर बैंक निफ्टी ने बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। यह हायर हाई और हायर लो बनाते हुए 100-दिनों के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के ऊपर बना हुआ है लेकिन अभी भी यह 20- और 50- दिनों के ईएमए के नीचे बना हुआ है जोकि अपसाइड तेजी के लिए काफी अहम है। मोमेंटम इंडिकेटर आरएसआई ने गुरुवार को पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाया। वीकली स्केल पर इंडेक्स ने हायर हाई औऱ हायर लो बनाते हुए बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। फिनोबासी रिट्रेसमेंट के हिसाब से अपसाइड 51,823 और 52,331 पर रेजिस्टेंस लेवल तो डाउनसाइड 50,687 और फिर 49,648 सपोर्ट लेवल हैं।

Nifty Bank

निफ्टी कॉल ऑप्शंस डेटा

वीकली ऑप्शंस डेटा के मुताबिक 2.46 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 24,400 के स्ट्राइक पर सबसे अधिक ओपन इंटेरेस्ट (OI) है। शॉर्ट टर्म में यह अहम रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद सबसे अधिक 1.12 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 24,500 और फिर 85.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 25,000 स्ट्राइक पर ओपन इंटेरेस्ट है। कॉल राइटिंग सबसे अधिक 24,400 के स्ट्राइक पर है और 2.29 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट बढ़े हैं। इसके बाद 59.48 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 24,500 और 16.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 25,100 के स्ट्राइक पर सबसे अधिक कॉल राइटिंग दिख रही है। वहीं सबसे अधिक कॉल अनवाइंडिंग 25,000 के स्ट्राइक पर दिखी, जिस पर 42.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स घटे हैं। इसके बाद 24,800 पर 26.06 लाख और 24,700 स्ट्राइक पर 17.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स घटे हैं।

Nifty Call Options Data

निफ्टी पुट ऑप्शंस डेटा

अब पुट साइट बात करें तो 3.15 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ सबसे अधिक ओपन इंटेरेस्ट 24,400 के स्ट्राइक पर दिखी जो निफ्टी 50 के लिए अहम सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद सबसे अधिक 70.48 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 24,300 और फिर 70.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 24,000 स्ट्राइक पर ओपन इंटेरेस्ट है। पुट राइटिंग सबसे अधिक 24,400 के स्ट्राइक पर है और 2.6 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट बढ़े हैं। इसके बाद 35.39 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 24,300 और 25.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 23,900 के स्ट्राइक पर सबसे अधिक पुट राइटिंग दिख रही है। वहीं सबसे अधिक पुट अनवाइंडिंग 23,500 के स्ट्राइक पर दिखी, जिस पर 14.96 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स घटे हैं। इसके बाद 24,500 स्ट्राइक पर 9.95 लाख और 23,600 स्ट्राइक पर 9.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स घटे हैं।

Nifty Put Options Data

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शंस डेटा

मंथली ऑप्शंस डेटा के मुताबिक 23.96 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 52,500 के स्ट्राइक पर सबसे अधिक ओपन इंटेरेस्ट (OI) है। शॉर्ट टर्म में यह अहम रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद सबसे अधिक 19.88 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 52000 और फिर 19.77 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 53000 स्ट्राइक पर ओपन इंटेरेस्ट है। कॉल राइटिंग सबसे अधिक 52500 के स्ट्राइक पर है और 11.01 लाख कॉन्ट्रैक्ट बढ़े हैं। इसके बाद 4.49 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 53000 और 4.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 52000 के स्ट्राइक पर सबसे अधिक कॉल राइटिंग दिख रही है। वहीं सबसे अधिक कॉल अनवाइंडिंह 51,200 के स्ट्राइक पर दिखी, जिस पर 1.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स घटे हैं। इसके बाद 51,400 पर 85,500 और 51,300 स्ट्राइक पर 55,095 कॉन्ट्रैक्ट्स घटे हैं।

Bank Nifty Call Options Data

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शंस डेटा

अब पुट साइट बात करें तो 20.06 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ सबसे अधिक ओपन इंटेरेस्ट 51000 के स्ट्राइक पर दिखा जो बैंक निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद सबसे अधिक 17.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 51,500 और फिर 11.24 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 50,500 स्ट्राइक पर ओपन इंटेरेस्ट है। पुट राइटिंग सबसे अधिक 51,000 के स्ट्राइक पर है और 7.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट बढ़े हैं। इसके बाद 5.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 51,500 और 4.76 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 50,500 के स्ट्राइक पर सबसे अधिक पुट राइटिंग दिख रही है। वहीं सबसे अधिक पुट अनवाइंडिंग 52,300 के स्ट्राइक पर दिखी, जिस पर 21,255 कॉन्ट्रैक्ट्स घटे हैं। इसके बाद 53,000 स्ट्राइक पर 4,800 कॉन्ट्रैक्ट्स घटे हैं।

Bank Nifty Put Options Data

फंड्स फ्लो (करोड़ रुपये)

Funds Flow

मार्केट का मूड बताने वाला पुट-कॉल रेश्यो 24 अक्टूबर को उछलकर 0.79 से 1 पर पहुंच गया जो 27 सितंबर के बाद का हाई लेवल है। इसके 0.7 से अधिक होने या 1 के पार जाने का मतलब है कि ट्रेडर्स पुट ऑप्शंस को कॉल ऑप्शंस की तुलना में अधिक सेल कर रहे हैं जिससे बुलिश माहौल बनने का संकेत मिल रहा है।

वोलैटिलिटी ने तीन दिनों की तेजी को तोड़ दिया है और 14 के स्तर के ठीक नीचे बंद हुआ। जब तक वोलैटिलिटी इस लेवल से नीचे रहेगी, तब तक बुल्स आरामदायक स्थिति में नहीं होंगे। फियर इंडेक्स India VIX 4.46 प्रतिशत गिरकर 13.97 पर आ गया, जो 14.62 के स्तर से कम है।

लॉन्ग बिल्ड-अप

44 शेयरों में ओआई में बढ़ोतरी दिखी और प्राइस भी ऊपर चढ़े हैं जिससे लॉन्ग बिल्ड-अप के संकेत मिले हैं। इनमें से कुछ शेयरों की लिस्ट यहां दी जा रही है।

Long Build-up

लॉन्ग अनवाइंडिंग

33 शेयरों में ओआई में गिरावट के साथ भाव भी नीचे गिरे हैं जिससे लॉन्ग अनवाइंडिंग के संकेत मिले हैं। इनमें से कुछ शेयरों की लिस्ट यहां दी जा रही है।

Long Unwinding

शॉर्ट बिल्ड-अप

58 शेयरों में शॉर्ट बिल्ड-अप दिखा यानी कि ओआई में गिरावट के साथ भाव भी नीचे गिरे हैं। इनमें से कुछ शेयरों की लिस्ट यहां दी जा रही है।

Short Build-up

शॉर्ट कवरिंग

47 शेयरों में शॉर्ट कवरिंग दिखी यानी कि ओआई में गिरावट के साथ भाव ऊपर चढ़े हैं। इनमें से कुछ शेयरों की लिस्ट यहां दी जा रही है।

Short-Covering

हाई डिलीवरी ट्रेड्रस

यहां उन शेयरों की लिस्ट दी जा रही है, जिनमें डिलीवरी हाई है यानी कि ट्रेडिंग की बजाय इनवेस्टिंग हो रही है।

High Delivery Trades

एस्कॉर्ट्स कुबोटा को F&O बैन लिस्ट में डाला गया है। वहीं आरती इंडस्ट्रीज, बंधन बैंक, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडियामार्ट इंटरमेश, मणप्पुरम फाइनेंस, एनएमडीसी, पिरामल एंटरप्राइजेज और आरबीएल बैंक इस लिस्ट में बना हुआ है। वहीं इस लिस्ट से बिड़लासॉफ्ट और जीएनएफसी को बाहर किया गया है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top