Markets

Stock market: सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, FMCG शेयरों में बिकवाली, निवेशकों के ₹1.33 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी आज 24 अक्टूबर को लगभग सपाट बंद हुए। FMCG और IT शेयरों में बिकवाली से दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का दबाव दिखा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.33 लाख करोड़ रुपये घट गई। मार्केट का सेंटीमेंट लगातार कमजोर बना हुआ है। इसके पीछे FII की ओर से लगातार बिकावाली, कमजोर तिमाही नतीजे, मिडिल ईस्ट में तनाव, अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की रफ्तार को लेकर अनिश्चितता, अमेरिकी राष्ट्रपति और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी सहित तमाम कारण हैं।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 16.82 अंक या 0.021 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 80,065.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 36.10 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 24,399.40 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹1.33 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 अक्टूबर को घटकर 443.98 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 23 अक्टूबर को 445.31 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

 

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 19 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयरों में 2.77 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाइटन (Titan), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 1.02 फीसदी से लेकर 1.37 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 11 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) का शेयर 5.83 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं नेस्ले इंडिया (Nestle India), आईटीसी (ITC), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में 0.86 फीसदी से 2.88% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,345 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,033 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,587 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,345 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 101 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 129 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 104 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex83f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top