Markets

Global Market: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, निक्केई में गिरावट, गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त

Global Market:  ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया में निक्केई चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी हल्के हरे निशान में कामकाज कर रहा है। आज US फ्यूचर्स से भी मजूबत CUES नजर आ रहे है। हालांकि अमेरिकी बाजार कल गिरकर बंद हुए थे। डाओ करीब 400 अंक फिसला, नैस्डैक में डेढ़ परसेंट की कमजोरी रही थी। S&P500 इंडेक्स और डाओ जोन्स लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुआ। डाओ जोन्स सितंबर के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा गिरा।

आज बाजार की नजर कहां?

आज US में नए घरों की बिक्री के आंकड़े आएंगे। US के इनिशियल जॉबलेस क्लेम के आंकड़े आएंगे। UPS, बार्कलेज, हनीवेल के Q3 नतीजे रहे।

बाजार के लिए 3 हफ्ते खास

बड़ी टेक कंपनियां नतीजे पेश करेगी। 1 नवंबर को US अक्टूबर नॉन-फार्म पेरोल के आंकड़े आएगे। नवंबर में यूएस में राष्ट्रपति पद के चुनाव है। 7 नवंबर को अमेरिकी फेड दरों पर फैसला लेगा।

टेस्ला के तिमाही नतीजे

Q3 में अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए। Q3 में कंपनी की आय $2537 करोड़ रही। Q3 में EPS $0.72, अनुमान से ज्यादा रहा। एलोन मस्क ने कहा कि डिलिवरी मजबूत बनी रहेगी। पूरे साल वॉल्यूम अधिक होगी।

Q3 में SK हाइनिक्स को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। Q3 में SK हाइनिक्स की आय 94% बढ़ी है। साउथ कोरिया की GDP अनुमान से कम रही। साउथ कोरिया की GDP 0.1 फीसदी पर आई है जबकि इसके 0.4 फीसदी पर रहने का अनुमान था।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।  गिफ्ट NIFTY 49.00 अंक की बढ़त  दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब  0.13 फीसदी की बढ़त के  साथ 38,154.25 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.48 फीसदी की  बढ़त दिखा रहा है।  ताइवान का बाजार 0.20 फीसदी  गिरकर 23,287.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 20,600.52 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.22 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।  वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 3,282.47 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top