Uncategorized

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी: ये 81,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा, IT और FMCG शेयर्स में तेजी

  • लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 22 अक्टूबर को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 81,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 24,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.43% की गिरावट है। वहीं कोरिया के कोस्पी में 1.01% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.25% की तेजी है।
  • 21 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.80% गिरकर 42,931 पर और S&P 500 0.18% गिरकर 5,853 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.27% चढ़कर 18,540 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 21 अक्टूबर को ₹2,261 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,225 करोड़ के शेयर खरीदे।

आज से ओपन हुए 2 IPO

आज यानी 22 अक्टूबर को 2 IPO का दूसरा दिन है। ये IPO दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड और वारी एनर्जीज लिमिटेड कंपनी के रहेंगे। निवेशक इस इश्यू के लिए 23 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 28 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 21 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 73 अंक की गिरावट साथ 81,151 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 72 अंक की गिरावट रही, ये 24,781 के स्तर पर बंद हुआ था।​​​​​​​

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top