Uncategorized

सोना पहली बार 77 हजार के पार: 77,332 रुपए पर पहुंचा, इस साल ₹13,980 महंगा हुआ, चांदी भी 335 रुपए से ज्यादा महंगी हुई

 

आज (शुक्रवार, 18 अक्टूबर) सोना ने नया हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 522 रुपए बढ़कर 77332 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसके दाम 76,810 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

 

वहीं, चांदी की कीमत में 335 रुपए की तेजी के साथ 91935 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 91,600 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 77,332
22 70,836
18 57,999

इस साल अब तक 13,980 रुपए महंगा हो चुका है सोना

तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत
1 जनवरी 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम
17 अक्टूबर 77,332 रुपए प्रति 10 ग्राम 91,600 रुपए प्रति किलोग्राम

सोर्स: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,260 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,110 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,110 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,110 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,160 रुपए है।

साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top