Uncategorized

Multibagger Stock: 5 साल में 10538% रिटर्न… दुनिया की सबसे अच्‍छी व्हिस्की बनाने वाली यह भारतीय कंपनी कौन?

नई दिल्‍ली: पिछले साल की तरह इस साल भी पिकैडिली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बनाई इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन 2024 ने ‘व्हिस्कीज ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स 2024’ में गोल्ड मेडल जीता है। इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन को लगातार दूसरे साल दुनिया की सबसे बेहतरीन व्हिस्की के खिताब से नवाजा गया है।दुनियाभर की बेहतरीन व्हिस्की को सम्मानित करने वाली इस प्रतियोगिता में इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन को असाधारण शिल्प कौशल, स्वाद और जटिलता के लिए लगातार दूसरे साल पुरस्कार दिया गया।

व्हिस्कीज ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स एक विश्वस्तरीय प्रतियोगिता है। इसका आयोजन हर साल व्हिस्कीज ऑफ द वर्ल्ड टीम करती है। हर साल दुनियाभर की व्हिस्की को 100 अंकों के आधार पर कड़े पैमानों से गुजरना पड़ता है।

इसमें सुगंध, स्वाद और फिनिश पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बेवरेज इंडस्‍ट्री के शीर्ष स्वाद निर्माता, आलोचक और प्रभावशाली लोगों का विशिष्ट पैनल निर्णायक प्रक्रिया का नेतृत्व करता है। यह इस प्रतियोगिता को स्पिरिट की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित में से एक बनाता है।

25 अक्‍टूबर से गुरुग्राम में होगी उपलब्‍ध

25 अक्टूबर से इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन 2024 गुरुग्राम में 15,000 रुपये के एमएसपी के साथ उपलब्ध होगी। 50 फीसदी ABV पर बोतलबंद इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन 2024 को पीटेड इंडियन सिक्स-रो जौ से तैयार किया गया है। पारंपरिक भारतीय निर्मित तांबे के बर्तनों में डिस्टिल्ड किया गया है। इसे चुनिंदा शेरी बट्स में भरा जाता है। भारत के उत्तरी मैदानों के सबट्रॉपिकल क्‍लाइमेट में मैच्‍योर किया जाता है।

2022 में लॉन्च की गई इंद्री सिंगल माल्ट व्हिस्की तेजी से दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली सिंगल माल्ट बन गई है। इसने ‘बेस्ट इंडियन सिंगल माल्ट’ और ‘बेस्ट व्हिस्की इन द वर्ल्ड’ सहित 35 से ज्‍यादा प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। व्हिस्की का उत्पादन हरियाणा के एक छोटे से गांव इंद्री में किया जाता है।

ऐलान के बाद आई शेयरों में तेजी

इस घोषणा के बाद पिकैडिली एग्रो के शेयरों में बीएसई पर 4.31 फीसदी की आई। बुधवार को यह शेयर 30.90 रुपये की बढ़त के साथ 747.20 रुपये पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 716.30 रुपये था। यह 717 रुपये पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान इसने 752.10 रुपये का ऊंचा स्‍तर छुआ। नीचे में यह 712.05 रुपये तक गया।

5 साल में 10,538% बढ़ा है शेयर

BSE एनालिटिक्स के अनुसार, पिकैडिली एग्रो के शेयर पिछले तीन महीनों में लगभग सपाट स्तर पर बने हुए हैं। हालांकि, पिछले छह महीनों में शेयर में 165 फीसदी की तेजी देखी गई। बीते तीन साल में इसने 2,378 फीसदी रिटर्न दिया है। और पीछे मुड़कर देखें तो पिकैडिली एग्रो के शेयरों में 5 साल में 10,538 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top