Markets

Global Market:ग्लोबल संकेत पॉजिटिव , गिफ्ट निफ्टी में 20 अंकों की बढ़त, एशिया मजबूत, आज बंद है निक्केई

ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। गिफ्ट निफ्टी में 20 अंकों का उछाल आया। एशिया में कॉस्पी मजबूत है लेकिन आज निक्केई बंद है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी रही। नए शिखर पर डाओ और S&P 500 इंडेक्स पहुंचे।लगातार 5वें हफ्ते अमेरिकी बाजार में तेजी दिखी। पहली बार S&P500 इंडेक्स 5800 के ऊपर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 2% दूर है।

S&P500 इंडेक्स के लिए यूबीएस ग्लोबल ने दिसंतबर 2024 के लिए 5900 का टारेगट दिया है। जबकि जून 2025 में S&P500 इंडेक्स में 6200 के लेवल पर पहुंच सकता है।

क्या बोले चीनी वित्त मंत्री?

 

चीन में राहत पैकेज को लेकर निराशा हुई है। कोई बड़ा और ठोस ऐलान नहीं हुआ। हालांकि चीन के वित्त मंत्री ने कहा कि प्रॉपर्टी सेक्टर को जल्द और बूस्ट देंगे। और बड़े राहत पैकेज जारी करेगी। चीन की सरकार बड़ी मात्रा में कर्ज बांटेगी। सरकार प्रॉपर्टी मार्केट को मदद भी जारी करेगी। बैंकों को भी आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा।

क्रूड में बढ़ा दबाव

लगातार दूसरे दिन कच्चे तेल में दबाव देखने को मिला है। ब्रेंट का भाव 79 डॉलर

के नीचे फिसला है। जबकि WTI में भी $75 के नीचे कारोबार हो रहा है। चीन में मांग को लेकर बाजार में अनिश्चितता है। इजरायल-ईरान के तनाव पर बाजार की नजर है। IDF ने कहा कि हिजबुल्लाह ने ड्रोन से हमला किया। ड्रोन हमले में 4 सैनिकों की मौत, 67 घायल हुए।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 20 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.28 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.27 फीसदी चढ़कर 22,963.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.58 फीसदी की गिरावट के साथ 20,731.52 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 3,206.53 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top