Uncategorized

Share Market live Updates 5 Sep: आज लौटेगी शेयर मार्केट में रौनक या फिर गिरेंगे सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market live Updates 5 Sep: आज शेयर मार्केट में रौनक लौटने की उम्मीद है। मिश्रित ग्लोबल संकेतों को देखें तो सेंसेक्स और निफ्टी-50 के गुरुवार यानी आज उच्च स्तर पर खुलने की संभावना है। बता दें बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 202.80 अंकों की गिरावट के साथ 82,352.64 और निफ्टी 50 81.15 अंक टूटकर 25,198.70 पर बंद हुआ था।

शेयर मार्केट के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट: एमएससीआई एशिया पैसिफिक इंडेक्स में 0.5% की वृद्धि हुई। चिपमेकर शेयरों में तेजी से दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 1% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई।

गिफ्ट निफ्टी : आज सवा सात बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी लगभग 25,366.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 116 अंकों का प्रीमियम है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट में गिरावट: अमेरिकी बाजार में एक महीने में सबसे बड़ी गिरावट देखने के एक दिन बाद अमेरिकी स्टॉक इंडेक्स में बुधवार को भी गिरावट जारी रही। मंगलवार को 2.1% की गिरावट के बाद, S&P 500 में बुधवार को 0.2% की गिरावट आई। नैस्डैक कंपोजिट में भी 0.3% की कमी आई। इसके बावजूद डाऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

डॉलर और क्रूड का क्या है हाल: डॉलर इंडेक्स 0.3% की कमी के साथ 101.4 पर रहा। जबकि, बुधवार को कच्चे तेल के वायदा कारोबार में 1 डॉलर प्रति बैरल से अधिक की गिरावट का दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड वायदा 1.05 डॉलर या 1.42% घटकर 72.70 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड वायदा 1.14 डॉलर या 1.62% गिरकर 69.20 डॉलर पर बंद हुआ।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top