Uncategorized

पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं: SEBI चीफ पर 3 जगह से सैलरी लेने का आरोप, 2025 में भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप आएगी

 

कल की बड़ी खबर माधबी पुरी बुच से जुड़ी रही। SEBI चीफ माधबी पुरी बुच पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सेबी से जुड़े होने के दौरान ICICI बैंक समेत 3 जगहों से सैलरी लेने का आरोप लगाया। वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2025 के मध्य तक भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप आएगी।

 

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. SEBI चीफ पर 3 जगह से लाभ लेने का आरोप: कांग्रेस बोली- ICICI से ₹16.80 करोड़ सैलरी ली; बैंक ने कहा- सिर्फ रिटायरमेंट बेनिफिट्स लिए

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की चीफ माधबी पुरी बुच कांग्रेस के निशाने पर हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माधवी पर SEBI से जुड़े होने के दौरान ICICI बैंक समेत 3 जगहों से सैलरी लेने का आरोप लगाया।

खेड़ा ने कहा, ‘माधबी पुरी बुच 5 अप्रैल, 2017 से 4 अक्टूबर, 2021 तक SEBI में पूर्णकालिक सदस्य थीं। फिर 2 मार्च, 2022 को माधबी पुरी बुच SEBI की चेयरपर्सन बनीं। SEBI की चेयरपर्सन को नियुक्त करने वाली कैबिनेट में PM मोदी और अमित शाह शामिल हैं।

2. 2025 में भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप आएगी: केंद्रीय मंत्री ने कहा- सरकार ने कायन्स के ₹3,300 करोड़ के चिप प्रपोजल को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2025 के मध्य तक भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप आएगी। अश्विनी वैष्णव ने यह बात कैबिनेट मीटिंग के बाद सोमवार (2 सितंबर) को ब्रीफिंग में कही है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर कायन्स इंडस्ट्रीज के हर दिन 63 लाख चिप्स बनाने की कैपेसिटी वाला सेमीकंडक्टर पैकेजिंग प्लांट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कायन्स इस प्लांट के लिए 3,300 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

3. निफ्टी ने लगातार 13 दिन तेजी का रिकॉर्ड बनाया: ये 42 अंक चढ़कर 25,278 पर बंद हुआ, शेयर बाजार ने आज ऑल टाइम हाई भी बनाया

1996 में लॉन्च हुए निफ्टी इंडेक्स ने लगातार 13 दिन चढ़कर बंद होने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 2007 में निफ्टी में लगातार 11 दिन की तेजी दिखी थी। वहीं, जनवरी 2015 और अप्रैल 2014 में लगातार 10 दिन की तेजी आई थी।

2 सितंबर सेंसेक्स ने 82,725 और निफ्टी ने 25,333 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि इसके बाद सेंसेक्स थोड़ा नीचे आया और 194 अंक की तेजी के साथ 82,559 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 42 अंक की तेजी रही, ये 25,278 पर बंद हुआ।

4. IPO इन्वेस्टर एक सप्ताह में बेच देते हैं 54% शेयर: SEBI की स्टडी में खुलासा- रिटर्न 20% से ज्यादा बढ़ा तो एक हफ्ते में 68% शेयर बेचते हैं​​​​​​​

IPO में निवेश करने वाले लोग लिस्टिंग में मिले अपने 54% शेयर (वैल्यू में) एक सप्ताह के भीतर ही शेयर बेच देते हैं। वहीं लिस्टिंग के एक साल के भीतर ही यह संख्या 70% तक पहुंच जाती है। मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की स्टडी में यह खुलासा हुआ है।

सेबी ने कहा कि निवेशकों के बीच मजबूत डिस्पोजिशन पैटर्न देखा गया है। जिन शेयरों की वैल्यू बढ़ी उन्हें निवेशकों ने पहले बेच दिया और जिनकी वैल्यू कम हुई उन्हें होल्ड किया। SEBI ने अप्रैल 2021 से दिसंबर 2023 के बीच यह स्टडी कंडक्ट की। इसमें मार्केट रेगुलेटर ने 144 मेनबोर्ड IPO पर इन्वेस्टर बिहेवियर पर अध्ययन किया।

5. चांदी ₹2,643 गिरकर ₹82,376 प्रति किलो पर आई: सोने में भी ₹521 की गिरावट, ये ₹71,437 प्रति 10 ग्राम बिक रहा

सोने-चांदी की कीमतों में 2 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 521 रुपए गिरकर 71,437 रुपए पर आ गया है। शनिवार को इसके दाम 71,958 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी 2,643 रुपए गिरकर 82,376 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले शनिवार को चांदी 85,019 रुपए प्रति किलो पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

6. मारुति सुजुकी ने अगस्त में 1.82 लाख गाड़िया बेचीं: यह पिछले साल से 4% कम, टाटा मोटर्स की सेल भी 8% कम हुई

ऑटोमोबाईल कंपनी मारुति सुजुकी ने अगस्त 2024 में रिकॉर्ड 1,81,782 गाड़ियां बेची हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इसमें 4% की कमी आई है। कंपनी ने अगस्त 2023 में 1,89,082 गाड़ियां बेची थी।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में पिछले साल के 1,56,114 व्हीकल के मुकाबले 1,43,075 व्हीकल की सेल की। सालाना आधार पर इसमें भी 8% की कमी आई है। हाल ही में देश की कई कंपनियों ने गाड़ियों की कीमतों में 3% की बढ़ोतरी की थी।

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top