Business

PVR INOX बंद करेगी 70 नॉन-परफॉर्मिंग स्क्रीन, FY25 में 120 नई स्क्रीन होंगी शुरू

मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर PVR INOX ने वित्त वर्ष 2024-25 में 70 नॉन-परफॉर्मिंग स्क्रीन बंद करने की योजना बनाई है। कंपनी मुंबई, पुणे और वडोदरा जैसी प्राइम लोकेशंस में नॉन-कोर रियल एस्टेट एसेट्स के संभावित मॉनेटाइजेशन के लिए काम करेगी। यह जानकारी PVR INOX की नई वार्षिक रिपोर्ट से सामने आई है। कंपनी वित्त वर्ष 2025 में 120 नई स्क्रीन जोड़ेगी, लेकिन लगभग 60-70 नॉन-परफॉर्मिंग स्क्रीन बंद करेगी। नई स्क्रींस में से लगभग 40 प्रतिशत दक्षिण भारत में शुरू की जाएंगी।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार बिजली और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव कुमार ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी कंपनी की मध्यम से दीर्घकालिक रणनीति में दक्षिण भारत में स्क्रींस की संख्या का विस्तार करना शामिल होगा क्योंकि इस क्षेत्र में फिल्मों की हाई डिमांड है और अन्य क्षेत्रों की तुलना में मल्टीप्लेक्स की संख्या कम है। हमारा अनुमान है कि हमारी कुल नई स्क्रींस में से लगभग 40 प्रतिशत दक्षिण भारत में शुरू होंगी।”

वर्ष के दौरान PVR INOX ने 25 सिनेमाघरों में 130 नई स्क्रीन खोलीं। साथ ही प्रॉफिटेबल ग्रोथ की अपनी रणनीति के अनुरूप 24 सिनेमाघरों में 85 अंडर परफॉर्मिंग स्क्रींस बंद कीं। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी पर 1,294 करोड़ रुपये का शुद्ध कर्ज था। CFO गौरव शर्मा ने कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में अपने शुद्ध कर्ज में 136.4 करोड़ रुपये की कमी की।

पूंजीगत खर्च में करना चाहती है कटौती

PVR INOX चालू वित्त वर्ष 2024-25 में नई स्क्रीन जोड़ने पर अपने पूंजीगत खर्च को 25 से 30 प्रतिशत तक कम करना चाहती है। कंपनी फ्रैंचाइजी-ओन्ड और कंपनी-ऑपरेटेड (FOCO) मॉडल को अपना रही है। इसके तहत नए स्क्रींस पर पूंजीगत खर्च में संयुक्त रूप से निवेश करने के लिए यह डेवलपर्स के साथ साझेदारी करेगी। कंपनी के CFO शर्मा ने कहा, ‘भले ही हम पूंजीगत खर्च में कटौती कर रहे हैं, लेकिन हम ग्रोथ से समझौता नहीं कर रहे हैं और वित्त वर्ष 25 में लगभग 110-120 नई स्क्रीन खोलेंगे।’

नेट-डेट फ्री कंपनी बनना चाहती है PVR INOX

PVR INOX का लक्ष्य निकट भविष्य में नेट-डेट फ्री कंपनी बनना है। इसके लिए यह अपने मालिकाना हक वाले रियल एस्टेट एसेट्स के मॉनेटाइजेशन का भी मूल्यांकन कर रही है। बिजली और कुमार ने कहा, “इसमें मुंबई, पुणे और वडोदरा जैसे प्रमुख स्थानों में हमारे नॉन-कोर रियल एस्टेट एसेट्स का संभावित मॉनेटाइजेशन शामिल है।” ग्रोथ को लेकर उन्होंने कहा कि फोकस कम प्रतिनिधित्व वाले बाजारों में विस्तार को गति देने पर है।

वित्त वर्ष 2024 में, PVR INOX में टिकट की कीमतों में 10 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति F&B (Food and Beverage) खर्च में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो सामान्य से अधिक थी। शर्मा ने कहा कि यह मुख्य रूप से PVR और INOX के इंटीग्रेशन को लेकर मर्जर सिन​र्जीस के कारण था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top