Uncategorized

शेयर मार्केट आज भी रचेगा इतिहास या होगा धड़ाम, क्या कह रहे ग्लोबल संकेत?

7:30 AM Share Market Live Updates 29 August: अमेरिका से जापान तक के शेयर बाजारों में गिरावट की वजह से आज घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। बता दें बुधवार को निफ्टी 50 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचनेके बाद घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 73.80 अंक बढ़कर 81,785.56 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 34.60 अंक चढ़कर 25,052.35 पर बंद हुआ।

भारतीय शेयर मार्केट के लिए आज के ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजार: एशियाई बाजारों ने वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात नुकसान के आधार पर लाल रहे। जापान का निक्केई 225 0.56% गिरा तो टॉपिक्स में 0.14% की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.3% और कोस्डैक 0.55% गिरा। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने भी कमजोर शुरुआत का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी 25,002 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 55 अंक नीचे था, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

वॉल स्ट्रीट लाल: अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को एनवीडिया की तिमाही रिजल्ट से पहले लाल निशान पर बंद हुए। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.39% टूटकर 41,091.42 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 0.60% गिरकर 5,592.18 अंक पर। नैस्डैक 1.12% की गिरावट के साथ 17,556.03 पर बंद हुआ।

L

डॉलर, सोना और कच्चे तेल की चाल

महीने के अंत में खरीदारी और तकनीकी कारकों के कारण अमेरिकी डॉलर में तेजी आई। जून के मध्य के बाद से डॉलर इंडेक्स अपने सबसे बड़े दैनिक प्रतिशत लाभ के लिए 0.5% बढ़कर 101.11 पर पहुंच गया। जबकि, ब्रेंट कच्चा तेल 0.09% बढ़कर 78.72 डॉलर प्रति बैरल हो गया। वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड वायदा 0.15% बढ़कर 74.63 डॉलर हो गया।

अगर सोने की कीमतें को की बात करें तो अमेरिकी डॉलर में मजबूत होने के कारण सोने की कीमतें 0.68% की गिरावट के साथ 2,507.50 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी सोना वायदा 0.6% की गिरावट के साथ 2,537.80 डॉलर पर बंद हुआ।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top