Uncategorized

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन तारीखों की घोषणा: 11 अक्टूबर से 7 फरवरी के बीच रीडीम कर सकेंगे, 8 साल में दिया 170% रिटर्न

 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई 2017 और मई 2020 के बीच जारी किए गए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) को समय से पहले भुनाने की तारीखों की घोषणा कर दी है। निवेशक इसे 11 अक्टूबर 2024 से 7 फरवरी 2025 के बीच रीडीम कर सकेंगे।

 

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को भारत सरकार जारी करती है। इस पर सालाना 2.5% ब्याज मिलता है और सोने की कीमत जितनी बढ़ती है उसका भी फायदा मिलता है। गोल्ड बॉन्ड की अवधि 8 साल है, लेकिन जारी होने की तारीख से पांचवें साल के बाद इसे रिडीम किया जा सकता है।

रिडेम्प्शन प्राइस: तीन बिजनेस डेज के एवरेज प्राइस से कैलकुलेशन
RBI रिडेम्प्शन डेट से पहले तीन बिजनेस डेज में 999 शुद्धता वाले सोने के क्लोजिंग प्राइस के औसत के आधार पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन प्राइस कैलकुलेट करती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) यह जानकारी पब्लिश करता है।

उदाहरण के लिए, 23 अप्रैल 2024 के रिडेम्प्शन के लिए प्राइस 18, 19 और 22 अप्रैल, 2024 को सोने के एवरेज क्लोजिंग प्राइस पर बेस्ड था। यानी, इस बार अगर आप 12 नवंबर 2024 के लिए रिडेम्प्शन कर रहे हैं तो प्राइस 9, 10 और 11 नवंबर के क्लोजिंग प्राइस पर बेस्ड होगा।

SNo. ट्रांच इश्यू डेट कूपन पेमेंट डेट रिडेम्प्शन डेट (शुरू) रिडेम्प्शन डेट (खत्म)
1 2017-18 Series I May 12, 2017 November 12, 2024 October 11, 2024 November 2, 2024
2 2017-18 Series II July 28, 2017 January 28, 2025 December 27, 2024 January 18, 2025
3 2017-18 Series III October 16, 2017 October 16, 2024 September 16, 2024 October 7, 2024
4 2017-18 Series IV October 23, 2017 October 23, 2024 September 23, 2024 October 14, 2024
5 2017-18 Series V October 30, 2017 October 30, 2024 September 30, 2024 October 21, 2024
6 2017-18 Series VI November 6, 2017 November 6, 2024 October 5, 2024 October 28, 2024
7 2017-18 Series VII November 13, 2017 November 13, 2024 October 11, 2024 November 4, 2024
8 2017-18 Series VIII November 20, 2017 November 20, 2024 October 19, 2024 November 11, 2024
9 2017-18 Series IX November 27, 2017 November 27, 2024 October 25, 2024 November 18, 2024
10 2017-18 Series X December 4, 2017 December 4, 2024 November 4, 2024 November 25, 2024
11 2017-18 Series XI December 11, 2017 December 11, 2024 November 11, 2024 December 2, 2024
12 2017-18 Series XII December 18, 2017 December 18, 2024 November 18, 2024 December 9, 2024
13 2017-18 Series XIII December 26, 2017 December 26, 2024 November 26, 2024 December 16, 2024
14 2017-18 Series XIV January 1, 2018 January 1, 2025 November 30, 2024 December 23, 2024
15 2018-19 Series I May 4, 2018 November 4, 2024 October 4, 2024 October 25, 2024
16 2018-19 Series II October 23, 2018 October 23, 2024 September 23, 2024 October 14, 2024
17 2018-19 Series III November 13, 2018 November 13, 2024 October 11, 2024 November 4, 2024
18 2018-19 Series IV January 1, 2019 January 1, 2025 November 30, 2024 December 23, 2024
19 2018-19 Series V January 22, 2019 January 22, 2025 December 21, 2024 January 13, 2025
20 2018-19 Series VI February 12, 2019 February 12, 2025 January 10, 2025 February 3, 2025
21 2019-20 Series I June 11, 2019 December 11, 2024 November 11, 2024 December 2, 2024
22 2019-20 Series II July 16, 2019 January 16, 2025 December 17, 2024 January 6, 2025
23 2019-20 Series III August 14, 2019 February 14, 2025 January 15, 2025 February 4, 2025
24 2019-20 Series IV September 17, 2019 March 17, 2025 February 15, 2025 March 7, 2025
25 2019-20 Series V October 15, 2019 October 15, 2024 September 14, 2024 October 5, 2024
26 2019-20 Series VI October 30, 2019 October 30, 2024 September 30, 2024 October 21, 2024
27 2019-20 Series VII December 10, 2019 December 10, 2024 November 8, 2024 November 30, 2024
28 2019-20 Series VIII January 21, 2020 January 21, 2025 December 21, 2024 January 13, 2025
29 2019-20 Series IX February 11, 2020 February 11, 2025 January 10, 2025 February 1, 2025
30 2019-20 Series X March 11, 2020 March 11, 2025 February 7, 2025 March 1, 2025

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड: 2015 में गोल्ड इंपोर्ट घटाने के मकसद से शुरू हुई
भारतीय रिजर्व बैंक ने फिजिकल गोल्ड का अल्टरनेटिव देने करने के लिए नवंबर 2015 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम शुरू की थी। इस स्कीम का मकसद सोने की मांग को कम करना और आयात पर अंकुश लगाना भी था।

निवेश की लिमिट: अधिकतम 4 किलो सोने में कर सकते हैं इन्वेस्ट
SGBs के जरिए कोई शख्स एक वित्त वर्ष में कम से कम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम सोने में निवेश कर सकता है। जॉइंट होल्डिंग के मामले में 4 KG की निवेश सीमा पहले आवेदक पर ही लागू होगी। वहीं किसी ट्रस्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किलो है।

निवेश का फायदा: शुद्धता और सुरक्षा की चिंता नहीं, हरा साल ब्याज भी
SGBs में शुद्धता की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। गोल्ड बॉन्ड की कीमत इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के प्रकाशित 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत से लिंक होती है। इसके साथ ही इसे डीमैट के रूप में रखा जा सकता है, जो काफी सुरक्षित है और उस पर कोई खर्च भी नहीं होता है। इस पर सालाना 2.5% ब्याज मिलता है और सोने की कीमत जितनी बढ़ती है उसका भी फायदा मिलता है।

निवेश पर रिटर्न: 8 साल में 170% का रिटर्न, हर साल 2.5% ब्याज अलग
2015-16 में जब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को लॉन्च किया गया था, तब इसका प्रति ग्राम भाव 2,684 रुपए था। इस पर 50 रुपए का डिस्काउंट था। यानी, भाव 2,634 रुपए हो गया था। अभी 999 शुद्धता वाले सोने का भाव 7,000 रुपए के करीब है। यानी 8 साल में में सोने ने करीब 170% का रिटर्न दिया है। इसके अलावा हर साल 2.5% का ब्याज भी मिला है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top