Markets

Saregama ने छेड़ी ग्रोथ की सरगम , 1.6 लाख गानों में से सिर्फ तीन सदाबहार गानों ने कराई 2.26 करोड़ रुपए की कमाई

Saregama Share price : क्या आप जानते हैं कि सारेगामा (Saregama) के लिए गाने एक साल में कितना पैसा कमाकर देते हैं। क्या आप जानते हैं सारेगामा के सबसे सुपरहिट तीन गाने कौन से हैं। कंपनी ने ये खुद अपने इन्वेस्टर प्रजेंटेशन में बताया है। क्या कहा गया है इस रिपोर्ट में आइये जानते हैं। कंपनी ने कहा है कि अगले तीन सालों में या वित्त वर्ष 2028 तक कंपनी की सालाना ग्रोथ रेट 25-26 फीसदी रहनी संभव है। कंपनी की कहना है कि वित्त वर्ष 2026 में कंपनी के मुनाफे में जोरदार उछाल संभव है।

कंपनी के पास 1.6 लाख गानों का कलेक्शन

कंपनी ने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2028 तक कंपनी की EBITDA ग्रोथ, उसकी आय से ज्यादा रह सकती है। ध्यान रखिएगा कि कंपनी अपने म्युजिक और वीडियो बिजनेस से पैसे कमाती है। कंपनी ने बताया है कि उसके पास 1.6 लाख गानों का कलेक्शन है। कंपनी को यूट्यूब, ओटीटी पर उसके जो गाने चलते हैं उससे कमाई होती है।

गानों के संग्रह में तीन गाने सदाबहार

कंपनी ने बताया है की उनके गानों के संग्रह में से तीन गाने सदाबहार गानें हैं। इनमें से पहला गाना है ‘आने वाला कल, जाने वाला है’। ये गाना गोलमाल फिल्म का है। इस गाने से कंपनी को वित्त वर्ष 2021 में 17 लाख रुपए, वित्त वर्ष 2022 में 20 लाख रुपए, वित्त वर्ष 2023 में 21 लाख रुपए और वित्त वर्ष 2024 में 25 लाख रुपए की कमाई हुई है।

इन तीन सदाबहार गानों का दूसरा गाना है ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’। ये गाना आनंद फिल्म का है। इस गाने से कंपनी को वित्त वर्ष 2021 में 24 लाख रुपए, वित्त वर्ष 2022 में 31 लाख रुपए, वित्त वर्ष 2023 में 34 लाख रुपए और वित्त वर्ष 2024 में 40 लाख रुपए की कमाई हुई है।

इस लिस्ट का तीसरा गाना है ‘लिखे जो खत तुझे’। ये गाना कन्यादान फिल्म का है। इस गाने से कंपनी को वित्त वर्ष 2021 में 37 लाख रुपए, वित्त वर्ष 2022 में 82 लाख रुपए, वित्त वर्ष 2023 में 91 लाख रुपए और वित्त वर्ष 2024 में 161 लाख रुपए की कमाई हुई है।

कैसी रही स्टॉक की चाल

सारेगामा की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर ये शेयर आज 1.35 रुपए यानी 0.26 फीसदी की तेजी लेकर 525.45 रुपए पर बंद हुआ है। आज शेयर ने इंट्रा डे में 533 रुपए का हाई छुआ। इस स्टॉक ने पिछले महीने में 41 फीसदी और 3 महीने में 44.97 फीसदी रिटर्न दिया है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top