Markets

Gainers & Losers: 21 अगस्त को इन 10 शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers:  निफ्टी बैंक एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार रहा। अंत में बाजार निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 102 प्वाइंट चढ़कर 80 हजार 905 पर और निफ्टी 71 प्वाइंट चढ़कर 24 हजार 770 पर बंद हुआ। आज के बाजार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रही तो FMCG, फार्मा, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। वहीं सबसे ज्यादा दबाव रहा जबकि रियल्टी, PSU बैंक, IT शेयरों में दबाव देखने को मिली।

आइए डालते है एक नजर इन शेयरों पर

GE T&D India | CMP: Rs 1,717.5 | आज यह शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ अपने लोअरसर्किट पर बंद हुआ। कंपनी का कहना है कि प्रोमोटर ग्रुप कंपनी में कुछ हिस्सा बेच सकता है। होल्डिंग स्ट्रक्चर नियम के चलते हिस्सा बिक्री संभव है।

Cyient | CMP: Rs 2,007.9 | 21 अगस्त को एक ब्लॉक डील में Cyient DLM की 14.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री हुई। जिसके बाद आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Cyient DLM के लगभग 1.2 करोड़ शेयर 766 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर बेचे गए। कुल लेन-देन की वैल्यू 883.20 करोड़ रुपये रही।

PNB Housing Finance | CMP: Rs 887 | आज यह शेयर 9 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल ब्लॉक डील में कंपनी के 1.39 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई है। यह 5 प्रतिशत हिस्सेदारी के ​बराबर है। सेलर की डिटेल कनफर्म नहीं हैं लेकिन एक दिन पहले CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि General Atlantic Singapore Fund FII Pte Ltd, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में अपनी पूरी 5.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। बदले में 1,032.7 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

Mazagon Dock Shipbuilders | CMP: Rs 4,524 | पिछले तीन सत्रों में शेयर में आई गिरावट से उबरते हुए शेयरों में जोरदार उछाल आया। बता दें कि पिछले तीन सत्रों में शेयर में 14 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी, लेकिन आज इसमें 5 प्रतिशत से अधिक के तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहा।

Genus Power Infrastructures | CMP: Rs 437.8 | शेयर 5 फीसदी के अपरसर्किट के साथ 437.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी को कुल 3,608.52 करोड़ रुपये के 3 नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उस ये ऑर्डर ‘एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर्स (AMISPs) की नियुक्ति के लिए हैं।

Varun Beverages | CMP: Rs 1,548 | आज यह शेयर 3.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Bank of America Securities (BofA Sec) ने स्टॉक पर खरीद की कॉल दी है और स्टॉक पर 1840 रुपये का टारगेट दिया है। बिजनेस फंडामेंटल्स में मजबूती बरकरार है। Q1 नतीजों के बाद पुलबैक खरीदारी के लिए अच्छा मौका है। कंपनी का बिजनेस मोमेंटम मजबूत है। डेयर बेवरेज, एनर्जी और स्पोर्ट्स ड्रिंक्स में नए प्रोडक्ट्स है। दक्षिण अफ्रीका, कॉन्गो में तेजी की उम्मीद है।

FSN E-Commerce Ventures | CMP: Rs 211 | शेयर में 2 दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए आज 10 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है।

NHPC | CMP: Rs 96 per share | आज स्टॉक में हल्की गिरावट आई । कंपनी के तीस्ता-V पावर स्टेशन में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से TRT गेट और GIS बिल्डिंग का हिस्सा प्रभावित हुआ। तीस्ता-V पावर स्टेशन 510 मेगावाट का है। अक्टूबर 2023 से प्लांट में मरम्मत का काम चल रहा है। अक्टूबर 2023 के भारी बाढ़ के बाद से प्लांट बंद है।

Tech Mahindra | CMP: Rs 1,608 | आज यह शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुआ। सीएलएसए ने डाउनग्रेड रेटिंग से ‘hold’ की रेटिंग दी है।

SJVN | CMP: Rs 137.30 | आज यह शेयर 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक पर बिकवाली की राय दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके साथ ही स्टॉक का लक्ष्य मूल्य 75 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये कर दिया।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top