Your Money

SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! बढ़ाया MCLR, इतनी बढ़ जाएगी कार और होम लोन EMI

SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। SBI ने आज MCLR लोन दरों को बढ़ा दिया है। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता। एसबीआई बैंक ने MCLR रेट को 10bps यानी 0.10 फीसदी तक बढ़ाया है। MCLR की नई रिवाइज दरें आज 15 अगस्त 2024 से लागू हो गई हैं।

अब ये होगी MCLR रेट

अब एसबीआई की बेस लैंडिग रेट MCLR अब 8.20 से 9.10 फीसदी तक है। ओवरनाइट MCLR रेट 8.20 फीसदी हो गई है। SBI ने MCLR  में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। MCLR का सीधा असर आपके होम और कार लोन की EMI पर होता है। MCLR की दरें बढ़ने से नया लोन महंगा हो जाता है। साथ ही आपके होम और कार लोन की EMI बढ़ जाती है।

 

पीरियड मौजूदा MCLR (% में) रिवाइज्ड MCLR (% में)
ओवरनाइट 8.10 8.20
एक महीना 8.34 8.45
तीन महीना 8.40 8.50
छह महीना 8.75 8.85
एक साल 8.85 8.95
2 साल 8.95 8.05
3 साल 9 9.10

(सोर्स – SBI बैंक की वेबसाइट।)

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के FD रेट्स

7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए – 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 4 प्रतिशत

46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए – 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6 प्रतिशत

180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए – 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.50 प्रतिशत

211 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.75 प्रतिशत

1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.30 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.50 प्रतिशत

3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.25 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.50 प्रतिशत।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top