India

गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा पर हुई थी पैसों की बारिश, 13 करोड़ नगद से लेकर लग्जरी कार तक के मिले थे तोहफे

पेरिस ओलिंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो में भारत की तरफ से नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल मिला है। इससे पहले साल 2020 में टोक्यो ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल पर निशाना साधा था। यह पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है। टोक्यो में गोल्ड जीत कर नीरज ने ओलिंपिंक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया था। उनसे पहले अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत के बाद नीरज चोपड़ा के ऊपर दिग्गज कंपनियों, दिग्गज कारोबारियों ने पैसों की बारिश शुरू कर दी थी। इसके साथ ही हरियाणा सरकार से लेकर BCCI और पंजाब सरकार ने भी उन्हें ईनाम देने का फैसला किया था।

दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा पर थी। वो गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। नीरज चोपड़ा के दोस्त पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 92.97 मीटर थ्रो किया, जो ओलंपिक इतिहास में सबसे अधिक है। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के साथ गोल्ड जीता था। नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर थ्रो के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 में जेवलिन थ्रो का सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। यह पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला सिल्वर और कुल मिलाकर पांचवां मेडल है। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला है।

जानिए साल 2020 में नीरज चोपड़ा क्या-क्या मिले तोहफे

 

आनंद महिन्द्रा ने किया कार देने का ऐलान

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) बेहद खुश हुए थे। उन्होंने व्यक्तिगत XUV 700 बतौर गिफ्ट दी थी। नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आनंद महिंद्रा पर आभार भी जताया था। वहीं महिंद्रा ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में पुरुषों को भाला फेंक प्रतियोगता में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल को भी यही कार बतौर गिफ्ट दी थी। पिछले कई सालों से अरबपति कारोबारी आनंद महिंद्रा एथलीटों का खूब सम्मान किया है।

हरियाणा सरकार ने दिया 6 करोड़ और नौकरी

हरियाणा सरकार ने साल 2020 में ओलिंपिक खेलों की शुरुआत से पहले ही ऐलान कर दिया था कि हरियाणा का जो भी खिलाड़ी ओलिंपिक में गोल्ड जीतेगा। उसे 6 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसी वादे के अनुसार हरियाणा सरकार में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपये नगद पुर्सकार दिया था। इसके साथ ही उन्हें ग्रेड ए की नौकरी का भी ऐलान किया गया था। इसक साथ ही पंचकूला में जमीन खरीदने पर भी उन्हें 50 फीसदी की छूट दिए जाने का ऐलान किया गया था। वहीं चोपड़ा को पंचकुला में बनने वाले एथलेटिक्स के सेंटर फॉर एक्सीलेंस का प्रमुख बनाने की बात कही गई थी।

पंजाब सरकार ने किया था दो करोड़ रुपये

नीरज की सइस सफलता पर पंजाब सरकार ने भी 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। पंजाब के तत्कालीन सीएम अमरिंदर सिंह ने उन्हें बधाई थी दी थी। इसके अलावा एड-टेक कंपनी BYJU’S ने भी उन्हें 2 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया। मणिपुर सरकार ने भी नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपये बतौर इनाम दिए थे।

BCCI और CSK ने दिया एक करोड़ रुपये

क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है। BCCI दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। इसी वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड हमेशा दूसरे खेलों के खिलाड़ियों का समर्थन करता रहता है। नीरज की इस उपलब्धि पर BCCI ने भी उन्हें 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। इसके साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने भी नीरज को 1 करोड़ रुपये दिए। चोपड़ा की उपलब्धि के सम्मान में सीएसके ने 8758 नंबर वाली एक विशेष जर्सी भी बनाई।

इंडिगो में साल भर फ्री यात्रा फ्री

भारतीय एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने नीरज को साल भर फ्री यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया था। इंडिगो के सीईओ रोनोजोय दत्ता ने कहा था कि हम पूरी विनम्रता के साथ आपको एक साल तक इंडिगो में फ्री सेवा देना चाहते हैं। नीरज के लिए यह यात्रा 8 अगस्त, 2021 से 7 अगस्त, 2022 तक वैलिड थी।

गोफर्स्ट से पांच साल तक फ्री यात्रा

गो फर्स्ट, जिसे पहले गोएयर के नाम से जाना जाता था। इस कंपनी ने भी घोषणा की थी कि वह टोक्यो ओलंपिक में जीतने वाले सभी भारतीय एथलीटों को अगले पांच सालों तक फ्री में सफर कराएगा।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top