Uncategorized

अंबुजा सीमेंट को पहली तिमाही में ₹571 करोड़ का मुनाफा: पिछले साल के मुकाबले 11.5% कम हुआ, रेवेन्यू 4.52% गिरकर ₹4,516 करोड़

 

अंबुजा सीमेंट को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 571 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 11.5% की कमी आई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 645 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

 

ऑपरेशनल रेवेन्यू की बात करें तो अप्रैल-जून तिमाही में यह 4,515.79 करोड़ रुपए रही। सालाना आधार पर इसमें -4.52% की कमी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी ने 4,729.71 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, 420.34 करोड़ के अन्य आय को मिलाकर टोटल इनकम 4,936.13 करोड़ रुपए रही।

नतीजों के बाद अंबुजा सीमेंट के शेयर में तेजी
नतीजों के बाद अंबुजा सीमेंट का शेयर आज (बुधवार, 31 जुलाई) 0.87% ऊपर चढ़कर 680.35 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कंपनी का शेयर ने पिछले 5 दिन में 0.13% और एक महीने में 2.30% गिरा है।

जबकि, पिछले 6 महीने में 21.20% और एक साल में 46.67% का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर इस साल यानी 1 जनवरी 2024 से अब तक 27.10% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट-कैप 1.67 लाख करोड़ रुपए है।

नतीजों के बाद अंबुजा सीमेंट का शेयर आज (बुधवार, 31 जुलाई) 0.61% ऊपर चढ़कर 678.55 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

नतीजों के बाद अंबुजा सीमेंट का शेयर आज (बुधवार, 31 जुलाई) 0.61% ऊपर चढ़कर 678.55 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जून 2022 में अडाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट और ACC सीमेंट को खरीदा
अडाणी ग्रुप ने जून 2022 में 10.5 बिलियन डॉलर में अंबुजा सीमेंट और ACC सीमेंट को खरीदा था। हाल ही में गौतम अडाणी के परिवार ने अंबुजा सीमेंट में ₹8,339 करोड़ निवेश किया है, जिससे सीमेंट बनाने वाली कंपनी में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 70.3% हो गई है। अंबुजा सीमेंट ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसके बारे में जानकारी दी थी।

अधिग्रहण के बाद अडाणी फैमिली ने 18 अक्टूबर 2022 में वारंट के माध्यम से अंबुजा सीमेंट्स में ₹5,000 करोड़ का निवेश किया था। वहीं, 22 दिन पहले यानी 28 मार्च 2024 को अडाणी फैमिली ने ₹6,661 करोड़ निवेश किया था, तब उनकी कंपनी में हिस्सेदारी 3.6% बढ़कर 66.7% हो गई थी।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top