Business

देश की टॉप 3 IT कंपनियों में से 2 में Q1 में घटे 9988 कर्मचारी, एक ने देखी 5452 की देखी वृद्धि

भारत की टॉप 3 आईटी कंपनियों ने अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में कुल 4,536 की कमी दर्ज की। आईटी कंपनियाँ अपनी बेंच स्ट्रेंथ को कम कर रही हैं और पहले से भर्ती किए गए कर्मचारियों को डिप्लॉय कर रही हैं। कंपनियों का कहना है कि वे पहले मौजूदा कर्मचारियों को काम पर लगाएंगी, और जब मांग में तेजी आएगी तब भर्ती फिर से शुरू करेंगी।

तिमाही के दौरान टॉप 3 आईटी कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपनी वर्कफोर्स में 5,452 कर्मचारियों की वृद्धि की सूचना दी है। वहीं इंफोसिस और एचसीएलटेक ने इस दौरान अपने कर्मचारियों की संख्या में कुल मिलाकर 9,988 की गिरावट देखी। एचसीएलटेक ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 8,080 की कमी देखी, जो कम से कम पिछले पांच वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट है। इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या में 1,908 कर्मचारियों की कमी आई।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top