Uncategorized

सेंसेक्स में 200 अंकों की तेजी, निफ्टी 60 अंक चढ़ा: TCS के मजबूत तीमाही नतीजों के बाद IT इंडेक्स में करीब 2% की तेजी

 

शेयर बाजार में आज यानी 12 जुलाई को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 200 अंक ऊपर 80,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

वहीं, निफ्टी में भी 60 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 24,400 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट है।

गिरावट में बंद हुए अमेरिकी बाजार
अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट में बंद हुए। नैस्डैक 1.95% गिरकर 18,283.41 अंक पर पहुंच गया, जबकि डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.08% बढ़कर 39,753.75 अंक पर बंद हुआ। S&P 500 में भी 0.88% की गिरावट रही। यह 5,584 के स्तर पर बंद हुआ।

FIIs की बिकवाली, DIIs ने खरीदारी की
गुरुवार को डोमेस्टिक इन्वेस्टर्स (DIIs) ने खरीदारी की जबकि फॉरेन इन्वेस्टर्स (FIIs) ने बिकवाली। NSE के प्रोविजनल डेटा के अनुसार DIIs ने 1,676.47 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान FIIs ने 1,137.01 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

गुरुवार को बाजार फ्लैट बंद हुआ था
शेयर बाजार में 11 जुलाई को फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 27 अंक की गिरावट के साथ 79,897 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 8 अंक की गिरावट रही, ये 24,315 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top