Uncategorized

लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर बाजार: सेंसेक्स ने 80,331 और निफ्टी ने 24,372 का लेवल छुआ; IT और बैंकिंग शेयर्स में तेजी

 

शेयर बाजार ने आज यानी 4 जुलाई को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,331 और निफ्टी ने 24,372 का लेवल छुआ। अभी सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। ये 24,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। IT, बैंकिंग और पावर शेयर्स में ज्यादा तेजी है।

आज एशियाई बाजार में तेजी

  • एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 0.21% की तेजी है। ताइवान वेटेड में 1.33% और कोरिया के कोस्‍पी में 0.59% की तेजी है। हैंगसेंग 0.43% ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि शंघाई कंपोजिट में 0.16% की गिरावट देखने को मिल रही है।
  • बुधवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही। डाओ जोंस 23.85 (0.06%) अंक चढ़कर 39,308 पर बंद हुआ। NASDAQ 159.54 (0.88%) अंकों की बढ़त के साथ 18,188 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 28.01 (0.51%) अंक चढ़कर 5,537 पर बंद हुआ।

7 महीने में 70 हजार से 80 हजार पर पहुंचा सेंसेक्स
कल यानी 3 जुलाई को सेंसेक्स ने पहली बार 80 हजार के पार निकला था। सेंसेक्स को 70 हजार से 80 हजार तक पहुंचने में 7 महीने लगे हैं। 11 दिसंबर 2023 को सेंसेक्स 70 हजार पर था, जो अब, यानी 3 जुलाई को 80 हजार पर पहुंच गया है। वहीं, सेंसेक्स 60 हजार से 70 हजार पर पहुंचने में 2 साल से ज्यादा लगे थे। इस साल इस साल अब तक सेंसेक्स में 10% और बीते 1 साल में 22% की तेजी देखने को मिली है।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी 3 जुलाई को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,074 और निफ्टी ने 24,307 का लेवल छुआ। हालांकि इसके बाद बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 545 अंक की तेजी के साथ 79,986 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 162 अंक की तेजी रही। ये 24,286 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिली।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top