Uncategorized

NTPC को बोर्ड ने ₹12,000 करोड़ जुटाने की दी मंजूरी: बॉन्ड्स और नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी कर यह फंड जुटाएगी कंपनी

 

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन यानी NTPC लिमिटेड को कंपनी के बोर्ड ने 12,000 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी यह फंड बॉन्ड्स और नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी कर जुटाएगी। NTPC ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी।

 

NTPC ने कहा, ‘हम सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के बोर्ड ने शनिवार 29 जून 2024 को अपनी मीटिंग में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन फंड जुटाने के लिए अप्रूवल दे दिया है।

कंपनी यह फंड सिक्योर्ड/अनसिक्योर्ड, रिडिमेबल, टैक्सेबल/टैक्स-फ्री, क्युमुलेटिव/नॉन-क्युमुलेटिव और नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर (बॉन्ड्स/NCDs) को एक या ज्यादा ट्रेंचेस/सीरीज में जारी कर जुटाएगी।’

NTPC के शेयर ने एक साल में दिया 100% रिटर्न
शुक्रवार को NTPC का शेयर 0.62% बढ़कर ₹379.50 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इसने 100.63% रिटर्न दिया है। बीते 6 महीने में शेयर 21.97% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 3.56 लाख करोड़ रुपए है। NTPC भारत की लीडिंग पावर-जनरेटिंग कंपनियों में से एक है।

NTPC का चौथी-तिमाही में मुनाफा ₹6,490 करोड़ रहा
NTPC का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 33.22% बढ़कर ₹6,490.05 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹4,871.55 करोड़ रहा था।

आय में सालाना आधार पर 7.61% की तेजी आई
NTPC के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 7.61% की तेजी आई। FY24 की चौथी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹47,622.06 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY23 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹44,253.17 करोड़ रहा था।

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का मुनाफा ₹21,332 करोड़ रहा
NTPC का पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड मुनाफा 24.59% बढ़कर ₹21,332.45 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा ₹17,121.35 करोड़ रहा था।

वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू में 1.30% की तेजी
NTPC का वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर ₹1,78,500.88 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू ₹1,76,207.18 करोड़ रहा था। यानी रेवेन्यू में 1.30% की तेजी आई है।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top