Uncategorized

आज फिर टूटेगा सेंसेक्स-निफ्टी का रिकॉर्ड या शेयर मार्केट बदलेगा अपनी चाल?

Share Market Live Updates 28 June: आज इस महीने के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 को तेजी जारी रखने और रिकॉर्ड स्तर पर खुलने की उम्मीद है। क्योंकि, आज एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के कारण अमेरिकी शेयर बाजार सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

बता दें 27 जून 2024 को सेंसेक्स ने नए शिखर 79396.03 और निफ्टी 50 ने 24087.45 को छुआ। इससे पहले 26 जून को सेंसेक्स 78759.4 और निफ्टी 23,889.90 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे था। जबकि, 25 जून को सेंसेक्स ने 78164.71 नया ऑल टाइम हाई बनाया और निफ्टी ने 23,754.15 पर पहुंच कर इतिहास रच दिया।

आज सेंसेक्स के लिए प्रमुख संकेत

आज फिर टूटेगा रिकॉर्ड या शेयर मार्केट बदलेगा अपनी चाल? क्या सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का तूफान होने को है शांत या भरेंगे और उड़ान? आइए समझें क्या कह रहे ग्लोबल संकेत…

एशियाई बाजार: मिंट की खबरों के मुताबिक शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि जापान का टॉपिक्स इंडेक्स अपने 34 साल के उच्चतम स्तर को पाने की ओर कदम बढ़ा दिया है। जापान के निक्केई 225 में 0.6% की वृद्धि हुई, जबकि टॉपिक्स में 0.66% चढ़ा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में मामूली वृद्धि हुई और कोसडैक में स्थिरता रही।

गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी 24,175 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 80 अंक ऊपर था। यह भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट: अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 36.53 अंक या 0.09% बढ़कर 39,164.33 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 5.16 अंक या 0.09% बढ़कर 5,483.06 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 53.53 अंक या 0.30% बढ़कर 17,858.68 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा इतिहास

गुरुवार को सेंसेक्स 79,000 के स्तर को पार कर गया और निफ्टी 50 पहली बार 24,000 अंक को पार कर गया। सेंसेक्स 568.93 अंक उछलकर 79,243.18 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 175.70 अंक बढ़कर 24,044.50 पर बंद हुआ।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top