Markets

Stock Market Live Updates- ग्लोबल मार्केट से बंद थे संकेत, गिफ्ट निफ्टी में 20 प्वाइंट की तेजी

 

Stock Market Live Updates- PNB हाउसिंग में आज 830 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव

PNB हाउसिंग में आज 830 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है। Asia Opportunities Fund और General Atlantic कंपनी में 4% से ज्यादा हिस्सा बेच सकते हैं। अधिकतम 8% परसेंट डिस्काउंट पर 773 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय किया गया है।

Stock Market Live Updates- कैबिनेट में महाराष्ट्र के डहाणू में 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाले वधावन पोर्ट को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही गुजरात और तमिलनाडु में समुद्र किनारे 7500 करोड़ के ऑफशोर विंड एनर्जी प्रोजेक्ट को भी सरकार की मंजूरी मिल गई। इधर सरकार ने 14 खरीफ फसलों की MSP बढ़ाने का भी निर्णय लिया है

Stock Market Live Updates- बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे हैं। एशियाई बाजारों की मिली-जुली शुरुआत हुई है। गिफ्ट निफ्टी में 20 अंकों की बढ़त नजर आई।

JUNETEENTH के चलते कल अमेरिकी बाजार बंद थे। मोदी सरकार का मेगा इंफ्रा पुश देखने को मिला है। महाराष्ट्र के डहाणू में 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाले वधावन पोर्ट को कैबिनेट मंजूरी दी गई है। इधर गुजरात और तमिलनाडु में समुद्र किनारे 7500 करोड़ के ऑफशोर विंड एनर्जी प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी मिल गई है। इसके साथ ही सरकार ने 14 खरीफ फसलों की MSP बढ़ाने का भी फैसला किया है, लिहाजा आज फर्टिलाइजर और खेती से जुड़े स्टॉक्स में एक्शन नजर आ सकता है

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिले हैं। गिफ्ट निफ्टी में तेजी नजर आई

Stock Market Live Updates- आज 20 जून को कैसी रह सकती है बैंक निफ्टी की चाल

एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह ने कहा कि बैंक निफ्टी इंडेक्स ने ब्रेकआउट के बाद अपनी तेजी जारी रखी और 52,000 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी के लिए 51,000-50,900 के जोन में तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। आगे भी इस इंडेक्स में तेजी जारी रहने की संभावना है। इंडेक्स खरीद मोड में बना हुआ है। किसी गिरावट में इसमें 52,100-52,600 के लक्ष्य के लिए के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी।

Stock Market Live Updates- कल 19 जून को कैसा रहा बाजार का हाल

एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी जोश में दिखा है। निफ्टी बैंक आज नए शिखर पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। मिडकैप इंडेक्स में ऊपर से बिकवाली आई। वहीं, बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, PSE और इंफ्रा इंडेक्स कल गिरावट पर बंद हुए हैं। तेल-गैस, एनर्जी और ऑटो शेयरों में भी बिकवाली रही। सेंसेक्स ने इंट्राडे में 77851.63 का स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने इंट्राडे में 23664 का स्तर छुआ। जबकि बैंक निफ्टी ने इंट्राडे में 51957 का स्तर छुआ। मिडकैप ने इंट्राडे में 55679.60 का स्तर छुआ है। सेंसेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स कल 36 अंक चढ़कर 77338 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 42 अंक गिरकर 23516 पर बंद हुआ है। जबकि बैंक निफ्टी 957 अंक चढ़कर 51398 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 538 अंक गिरकर 54952 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में खरीदारी रही है। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे कमजोर होकर 83.45 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

Stock Market Live Updates- UGC-NET 2024 का एग्जाम रद्द

UGC-NET 2024 का एग्जाम रद्द कर दिया गया है। परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत के बाद UGC-NET 2024 का एग्जाम रद्द हो गया है। ये परीक्षा 18 जून को हुई थी। अब एग्‍जाम फिर से होगा। CBI मामले की जांच करेगी

Stock Market Live Updates- प्री-बजट बैठकों का दौर जारी

प्री-बजट बैठकों का दौर जारी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज फाइनेंशियल सेक्टर और कैपिटल मार्केट के साथ मीटिंग करेंगी

Stock Market Live Updates- RATE GAIN में आज 160 करोड़ की ब्लॉक संभव

रेट गेन (RATE GAIN) में आज बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक ये इसमें 160 करोड़ की ब्लॉक संभव है

Stock Market Live Updates- PNB हाउसिंग में आज 830 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव

PNB हाउसिंग में आज 830 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है। Asia Opportunities Fund और General Atlantic कंपनी में 4% से ज्यादा हिस्सा बेच सकते हैं। अधिकतम 8% परसेंट डिस्काउंट पर 773 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top