Markets

गिरावट में विदेशी निवेशक बड़ा पैसा लगाने को तैयार, महंगे वैल्यूशन वाले शेयरों से रहें दूर : मनीष चोखानी

भारत ग्लोबल लीडर के तौर पर उभर रहा है। जियोपॉटिकल संकट हो या फिर अंतरिक्ष की बातें, हर जगह भारत की लीडरशिप की सरहाना हो रही है। इसे दुनिया का ब्राइट स्पॉट माना जा रहा है। दुनिया को दिशा दिखाने वाले भारत के अपने सपने भी हैं। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी, 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और 2047 तक विकसित भारत का विजन लिए देश PM मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। भारत के उज्जवल भविष्य पर खास चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं एनाम होल्डिंग्स (Enam Holdings) के डायरेक्टर मनीष चोखानी जो खुद आज और कल की नहीं, बल्कि दशकों आगे की सोच लेकर चलते हैं।

आगे कंजम्प्शन, कमोडिटी और बैंकिंग शेयरों में बनेगा अच्छा पैसा

आज की बातचीत में CNBC- आवाज़ के मैनजिंग एडिटर अनुज सिंघल से मनीष चोखानी ने कहा कि बाजार में रिटेल के दम पर तेजी टिकी हुई है और करेक्शन नहीं आ रहा है। गिरावट में विदेशी निवेशक बड़ा पैसा लगाने को तैयार हैं। आगे कंजम्प्शन, कमोडिटी और बैंकिंग शेयरों में अच्छा पैसा बन सकता है। लेकिन महंगे वैल्यूशन वाले शेयरों से दूर रहने की सलाह होगी।

इस बार गठबंधन की सरकार है, कुछ चुनौतियां रहेंगी

इस बातचीत में मनीष चोखानी ने आगे कहा कि 10 साल में NDA सरकार ने काफी काम किए हैं। इस बार गठबंधन की सरकार है, कुछ चुनौतियां रहेंगी। बाजार को गठबंधन सरकार पर भरोसा है। मजबूत विपक्ष के कारण सरकार के लिए सब कुछ सरल नहीं रहेगा। हर राष्ट्र की अपनी दिशा और लक्ष्य पर चलता है। ये युवा भारत का टाइम है। हम अगले 3-4 साल में नंबर तीन इकोनॉमी बन जाएंगे।

बबल की तरफ बढ़ रहा है ग्लोबल मार्केट, विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में गिरावट के इंतजार में

बाजार पर बात करते हुए मनीष ने कहा कि 2008 से दुनिया में नोट प्रिटिंग का सिलसिला कायम है। ग्लोबल इकोनॉमी में बहुत ज्यादा लिक्विडिटी है ग्लोबल मार्केट बबल की तरफ बढ़ रहा है। आज का हामारा बाजार रिटेल के दम पर बुलिश है। ये बुल मार्केट खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। भारतीय बाजारों की गिरावट में नई खरीदारी आ जाती है। बाजार की इस तेजी में सतर्क रहने की जरूरत है। बड़ी गिरावट आती है तो 3 साल के रिटर्न खत्म हो जाते हैं। विदेशी निवेशक इसी गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। बहुत सारा विदेशी पैसा भारतीय बाजार में आएगा। बाजार में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश आने की उम्मीद है। कंजम्प्शन थीम में जोरदार रिटर्न की उम्मीद है।

कमोडिटी और बैंकिंग शेयरों में तेजी की उम्मीद, निवेश के समय अर्निग्स और मल्टीपल जरूर देखें

मनीष ने कहा कि इस समय बाजार तेजी के मोमेंटम है। महंगे शेयरों में भी पैसा बनता है। अक्सर अच्छे शेयर महंगे होते हैं। इस सरकार में PSU कंपनियां शानदार तरीके से चलीं हैं। कई सेक्टर्स के कारोबार में ग्रोथ जारी रहेगी। PM मोदी की सरकार पूरी क्षमता के साथ चली है। कमोडिटी में तेजी के संकेत दिख रहे हैं। बैंकिंग में भी आगे तेजी बढ़ सकती है। महंगाई का सीधा संबंध कमोडिटी कीमतों में तेजी से है। भारतीय में बिजनेस ग्रोथ की काफी संभावना है। निवेश के समय अर्निग्स और मल्टीपल जरूर देखें।

डिस्क्लेमर: stock market news पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को stock market news की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top