Markets

बलरामपुर चीनी और गुजरात गैस नई तेजी के लिए तैयार, HDFC LIFE और हैवेल्स पर भी रहे नजर: अनुज सिंघल

बाजार में फिलहाल हल्की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स करीब 90 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 76,900 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 38 अंक यानी 0.16 फीसदी तेजी के साथ 23,440 के आसपास नजर आ रहा है। बाजार में आज किन शेयरों में देखने को मिल सकता है एक्शन और कहां आ सकती है तेजी इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि आज HDFC LIFE, L&T फाइनेंस, सैंको गोल्ड और हैवेल्स पर फोकस रह सकता है। वहीं, बलरामपुर चीनी और गुजरात गैस में तेजी देखने को मिल सकती है।

फोकस में HDFC LIFE (ग्रीन सिगनल)

कल खराब खबर पर HDFC LIFE के शेयर ने बॉटम बनाया था। सरेंडर वैल्यू बढ़ने की खबर पर स्टॉक में निचले स्तरों से खरीदारी आई थी। इस साल बीमा शेयरों की हाल पर नजर डाले तो HDFC Life ने 8 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, ICICI Pru ने 12 फीसदी, Max Fin ने 3.5 फीसदी और SBI Life ने 1.2 फीसदी पॉजिटिव रिटर्न दिया है।

L&T फाइनेंस पर नजर (ग्रीन सिगनल)

कंपनी की प्रोमोटर L&T ने कल की ब्लॉक डील में शेयर खरीदे हैं। L&T ने अपनी हिस्सेदारी 0.5 फीसदी बढ़ाई है। बता दें कि FY24 के अंत तक कंपनी में L&T की हिस्सेदारी 65.86% थी। मॉर्गन स्टैनली एशिया सिंगापुर ने 3.1 करोड़ शेयर खरीदे हैं। वहीं, BC एशिया ग्रोथ इनवेस्टमेंट्स, BNP पारिबा ने शेयर बेचे हैं।

सैंको गोल्ड पर नजर (ग्रीन सिगनल)

SAIF पार्टनर्स ने 960 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 5.8 फीसदी हिस्सा बेचा है। SAIF पार्टनर्स की FY24 के अंत तक 10.77 फीसदी हिस्सेदारी थी। India Acorn ICAV ने 6.3 लाख शेयर खरीदे है। Motilal Oswal के एक फंड ने 3.96 लाख शेयर खरीदे हैं।

Apah Capital Master Fund ने भी 5.22 लाख शेयर खरीदे हैं।

फोकस में हैवेल्स

हैवेल्स बढ़ी हुई डिमांड पूरा करने के लिए क्षमता विस्तार करेगी। घिलोठ और श्रीसिटी यूनिट में क्षमता विस्तार करेगी। दोनों यूनिट से सालाना 15 लाख AC उत्पादन का लक्ष्य है। क्षमता विस्तार पर 50-60 करोड़ का निवेश होगा। आंतरिक श्रोतों के जरिए विस्तार की फंडिंग होगी। Q4FY25 तक विस्तार पूरा होने की उम्मीद है।

बलरामपुर चीनी

बलरामपुर चीनी में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। स्टॉक ने 200 WMA से सपोर्ट लिया है। शेयर 50 और 100 WMA के ऊपर निकल गया है। स्टॉक FNO बैन से बाहर आया है। पिछले 2 दिनों से शेयर में अच्छी डिलिवरी देखने को मिली है। पिछले 3 दिनों से FNO में शॉर्ट कवरिंग आई है।

गुजरात गैस

कल स्टॉक में अच्छा प्राइस एक्शन दिखा। लगातार दूसरे हफ्ते तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक 4 महीने की रेंज से ब्रेक आउट देता दिखा है। स्टॉक ने 3 साल के चैनल को पार कर लिया है। कल औसत से दो गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला था। FNO में अच्छे लॉन्ग बनते दिख रहे हैं।

डिस्क्लेमर: stock market news पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को stock market news की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top