Business

IIP Data: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर, अप्रैल महीने में 5% बढ़ा भारत का औद्योगिक उत्पादन

IIP Data: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक अच्छी खबर है। देश का औद्योगिक उत्पादन अप्रैल महीने में 5 फीसदी की दर से बढ़ा है। सरकार ने शुक्रवार 12 जून को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी। देश के औद्योगिक उत्पादन को इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आधार पर मापा जाता है। इससे पहले मार्च महीने में औद्योगिक उत्पादन की ग्रोथ 4.9 फीसदी रही थी। वहीं अगर इस साल की शुरुआत से बात करें तो, जनवरी 2024 में औद्योगिक उत्पादन ग्रोथ 4.1 फीसदी रहा था। वहीं फरवरी 2024 में यह पिछले 4 महीनों के सबसे उच्च स्तर 5.7 फीसदी पर पहुंच गया था।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक या IIP का इस्तेमाल इकॉनोमी के विभिन्न क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों को मापने के लिए किया जाता है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top