Markets

Big stocks : इंडिगो में गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का शानदार मौका, NTPC और LIC हाउसिंग पर भी रहे नजर

Big stocks : उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। 12 बजे के आसपास सेंसेक्स 163.77 अंक या 0.21 फीसदी बढ़कर 76,653.85 पर और निफ्टी 62.30 अंक या 0.27 फीसदी बढ़कर 23,321.50 पर दिख रहा था। निफ्टी पर ओएनजीसी, एलएंडटी, हीरो मोटोकॉर्प, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और बजाज ऑटो टॉप गेनर नजर आ रहे है। जबकि डॉ रेड्डीज लैब्स, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, बीपीसीएल और आईटीसी निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल हैं। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

ऐसे में आज किन शेयरों पर रहनी चाहिए नजर इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इंडिगो, ONGC, GAIL और एग्री शेयरों पर नजर रहनी चाहिए। वहीं, NTPC और LIC हाउसिंग फाइनेंस में जोरदार तेजी की उम्मीद दिख रही है।

फोकस में इंडिगो (ग्रीन सिगनल

इंडिगो में आज बड़ी ब्लॉक डील हुई है। आज की गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का शानदार मौका है। भाटिया परिवार हिस्सा बेच रहा है। भाटिया परिवार अगले एक साल हिस्सा नहीं बेच पाएगा। गंगवाल परिवार पहले से लॉक इन में है।

फोकस में ONGC (ग्रीन सिगनल)

ONGC पर जैफरीज की बुलिश राय है। ब्रोकरेज ने स्टॉक में खरीदारी की राय देते हुए 390 रुपए का टारगेट दिया है। प्राइसिंग पर रिफॉर्म जारी रहने की उम्मीद है। रिफॉर्म से ONGC का मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है। हाल की गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका है। वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में KG बेसिन से प्रोडक्शन बढ़ने का फायदा मिलेगा।

GAIL पर नजर (ग्रीन सिगनल)

GAIL पर UBS की बुलिश राय है। UBS ने स्टॉक पर खरीदारी की राय देते हुए 250 रुपए का टारगेट दिया है। 600 अरब रुपे का प्रोजेक्ट वित्त वर्ष 2031 में शुरू हो सकता है। प्रोजेक्ट को अभी तक बोर्ड की मंजूरी नहीं मिली है। GAIL अपने फीडस्टॉक को डाइवर्सिफाई कर रहा है।

रिलायंस 2017 से ही ईथेन का इस्तेमाल कर रहा है। GAIL पेटकेम में भारी निवेश कर रही है। 2025 के अंत तक पेटकेम पोर्टफोलियो 2.95mmtpa संभव है।

एग्री शेयरों पर रहे नजर (ग्रीन सिगनल)

अनुज सिंघल का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री बने हैं। खेती से जुड़े शेयरों पर फोकस रखें। किसानों के लिए बड़े फैसले मुमकिन हैं। एग्री इंफ्रा को बूस्ट मिल सकता है। चंबल फर्टिलाइजर्स, कोरो मंडल पर फोकस रखें। जैन इरिगेशन और शक्ति पंप्स पर भी नजर रखें।

NTPC में पिछले तीन दिनों से अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला है। स्टॉक 50 और 100 DMA से ऊपर निकल गया है। हाल की गिरावट की 50 फीसदी भरपाई हुई है। दो दिनों की शॉर्ट कवरिंग के बाद कल लॉन्ग बने।

LIC हाउसिंग फाइनेंस

4 दिनों से इस शेयर में जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। हाल की गिरावट की पूरी भरपाई हो गई है। स्टॉक 7 साल का चैनल पार करने के कगार पर है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है। पिछले 7 में से 6 सत्र में शॉर्टकवरिंग या लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला है।

डिस्क्लेमर: stock market news पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को stock market news की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top