Uncategorized

गौतम अडानी फिरे से बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, जानें कितनी है दौलत

 

Gautam Adani Net worth: देश के दिग्गज बिजनेस मैन और अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी (Gautam Adani) एक बार फिर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेट वर्थ 111 बिलियन डॉलर है। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 109 बिलियन डॉलर है। बता दें, गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं।

गौतम अडानी की नेट वर्थ में इजाफे के पीछे अडानी ग्रुप की कंपनियों का बेहतर प्रदर्शन है। शुक्रवार को अडानी ग्रुप की सभी कंपनियां बढ़त बनाने में सफल हुई थी। कंपनियों के शेयरों में तेजी की वजह ब्रोकरेज हाउस जेफरिज की नई रिपोर्ट का सामने आना माना जा रहा है। जेफरिज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अडानी ग्रुप अगले 10 सालों में 90 बिलियन डॉलर खर्च करेगी। ग्रुप तेजी के साथ विस्तार करने की योजना पर काम कर रहा है।

अडानी ग्रुप के लिए 2023 रहा मुसिबतों से भरा

अडानी ग्रुप के लिए साल 2023 मुसिबतों से भरा रहा था। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों का असर ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों पर साफ देखने को मिला था। इस रिपोर्ट के आने से पहले अडानी ग्रुप दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। तब उनकी नेट वर्थ 150 बिलियन डॉलर को क्रॉस करने में सफल रही थी। लेकिन रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप की कई लिस्टेड कंपनियों के शेयरों का भाव आधा हो गया था। जिसका असर गौतम अडानी के नेट वर्थ में भी देखने को मिला था।

कौन है दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी कुल नेट वर्थ 207 बिलियन डॉलर की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एलन मस्क काबिज हैं। उनकी नेट वर्थ 203 बिलियन डॉलर है। 199 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top