Markets

बालकृष्ण इंडस्ट्रीज में बना गोल्डन क्रॉसओवर, बॉयोकॉन में भी दिख रहे कमाई के मौके: अनुज सिंघल

बाजार में आज लगातार पांचवे दिन मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 100 अंक से ज्यादा फिसलकर 22600 के नीचे आ गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट ज्यादा है। लेकिन S&P Global के पॉजिटिव नजरिये से बैंकों में बहार देखने को निफ्टी बैंक करीब 300 अंक ऊपर दिख रहा है। इस बीच अपनी सालाना रिपोर्ट में RBI ने वित्त वर्ष 2025 की अच्छी तस्वीर पेश की है। RBI ने कहा कि देश की इकनॉमी मजबूत है। आगे भी महंगाई में गिरावट जारी रहेगी। RBI के नेट इनकम में भी 141 फीसदी का उछाल दिखा है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल की कमिंस पर फोकस, टाटा स्टील, GMR एयरपोर्ट्स, संवर्धन मदरसन, बॉयोकॉन और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज पर फोकस करने की सलाह है।

कमिंस पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

अनुज की सलाह है कि कमिंस के चौथी तिमाही नतीजे शानदार रहे हैं लेकिन बड़े गैप अप पर ना खरीदें। मार्च तिमाही के हर पैमाने पर अच्छे रहे हैं। मुनाफा सालान आधरा पर 76% बढ़कर 561 करोड़ रुपए पर रहा है। रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान से 6% ज्यादा 20% बढ़ा है। ग्रॉस मार्जिन सालाना आधार पर 32.7% से बढ़कर 36% पर रहा है। EBITDA मार्जिन 17.8% से बढ़कर 23.5% रहा है। CPCB-IV प्रोडक्ट रेंज को लेकर मैनेजमेंट बुलिश है।

 

टाटा स्टील पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

टाटा स्टील के चौथी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। रेवेन्यू 58,687 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि इसके 58,170 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। EBITDA 6,601 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 6179 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। भारत में EBITDA प्रति टन 15,080 रुपए रहा है। जबकि इसके 14150 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। यूरोप में EBITDA प्रति टान घाटा 39 डॉलर प्रति टन रहा है। हालांकि इसके 39 डॉलर प्रति टन रहने का अनुमान किया गया था। नेट कर्ज 77405 करोड़ रुपए से बढ़कर 77,550 करोड़ रुपए पर रहा है।

GMR एयरपोर्ट्स पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

चौथी तिमाही में कंपनी के ऑपरेशनल नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। कंपनी का घाटा 639 करोड़ रुपए से घटकर 168 करोड़ रुपए पर रहा है। रेवेन्यू 29% बढ़कर 2,447 करोड़ रुपए पर और EBITDA 222% बढ़कर 816 करोड़ रुपए पर रहा है। मार्जिन 13.5% पर रहा है। हालांकि यहा पिछले साल की समान अवधि में 33.4% पर रहा था। कुल पैसेंजर ट्रैफिक 11% बढ़कर 3.14 करोड़ रहा है।

संवर्धन मदरसन पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

ब्रोकरेज संवर्धन मदरसन पर बुलिश हैं। जैफरीज की इस स्टॉक में 175 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग के साथ टारगेट बढ़कर 176 रुपए कर दिया है। चौथी तिमाही में EBITDA सालना आधार पर 48% और तिमाही आधार पर 20 फीसदी बढ़ा है। पॉलिमर्स में उम्मीद से कहीं बेहतर मार्जिन देखने को मिला है। तिमाही आधार पर कर्ज भी 14% घटा है। FY25-26E के लिए EPS अनुमान 8-9% बढ़ाया गया है। FY24-27E में EPS में 32% CAGR की उम्मीद है। 21x FY25E PE पर वैल्युएशन सस्ते नहीं हैं लेकिन टिकने की उम्मीद है। ग्रोथ आउटलुक बेहद मजबूत है।

बॉयोकॉन (BIOCON)

3 हफ्ते से बॉयोकॉन में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। साढ़े तीन साल का चैनल पार हो रहा है। पिछले 5 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी हुई है। भाव एक साल के शिखर पर पहुंच गए हैं। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है। शेयर वायदा बैन से बाहर निकला है। आगे इस शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (BALKRISHNA INDUSTRIES)

जोरदार तेजी के बाद बालकृष्ण इंडस्ट्रीज में कंसोलिडेशन देखने को मिला है। 7 दिनों की छोटी रेंज से ब्रेकआउट संभव है। डेली चार्ट पर गोल्डेन क्रॉसओवर नजर आया है। 200 DMA को 50 DMA नीचे से क्रॉस कर रहा है। कल दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। भाव नए शिखर के जोन में हैं। जून सीरीज में अब तक 78% रोलओवर हुआ है। आगे शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: stock market news पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को stock market news की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top