Mutual Fund News: म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्री के लिए पिछला महीना मई मिला-जुला रहा। इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में नेट इनफ्लो मासिक आधार पर 21.66% गिरकर एक साल के निचले स्तर ₹19,013.12 करोड़ पर आ गया। हालांकि एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का नेट एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) अप्रैल महीने में ₹69.99 लाख करोड़ के मुकाबले ₹72.20 लाख करोड़ के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। खास बात ये है कि मार्च 2021 से लगातार 51वें महीने ओपन-एंडेड इक्विटी फंड्स में नेट इनफ्लो पॉजिटिव जोन में बना रहा। ओवरऑल म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में मई महीने में ₹29,108.33 करोड़ की नेट खरीदारी दिखी।
लॉर्ज कैप फंड को सबसे अधिक झटका
इक्विटी सेगमेंट में बात करें तो लॉर्ज कैप फंड कैटेगरी में निवेश मासिक आधार पर 53.19% गिरकर ₹1,250.47 करोड़ पर आ गया तो स्मॉलकैप फंड्स में भी निवेश 19.64% गिरकर ₹3,214.21 करोड़ और मिडकैप फंड्स में निवेश 15.25% गिरकर ₹2,808.68 करोड़ पर आ गया। फ्लेक्सीकैप फंड्स में भी निवेश 30.68% फिसलकर ₹3,841.32 करोड़ पर आ गया। इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में मल्टीकैप फंड, लॉर्ज एंड मिडकैप फंड, फोकस्ड फंड, सेक्टरल/थीमेटिक फंड्स में निवेश अप्रैल महीने की तुलना में मई में बढ़ा।
इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश का रुझान
कैटेगरी | फरवरी 2025 | मार्च 2025 | अप्रैल 2025 | मई 2025 |
---|---|---|---|---|
Multi Cap Fund | 2,518 करोड़ | 2,753 करोड़ | 2,552 करोड़ | 2,999 करोड़ |
Large Cap Fund | 2,866 करोड़ | 2,479 करोड़ | 2,671 करोड़ | 1,250 करोड़ |
Large & Mid Cap Fund | 2,656 करोड़ | 2,718 करोड़ | 2,552 करोड़ | 2,691 करोड़ |
Mid Cap Fund | 3,407 करोड़ | 3,439 करोड़ | 3,314 करोड़ | 2,809 करोड़ |
Small Cap Fund | 3,722 करोड़ | 4,092 करोड़ | 4,000 करोड़ | 3,214 करोड़ |
Dividend Yield Fund | 69 करोड़ | 141 करोड़ | 51 करोड़ | −21 करोड़ |
Value Fund/Contra Fund | 1,347 करोड़ | 1,553 करोड़ | 1,073 करोड़ | −92 करोड़ |
Focused Fund | 1,288 | 1,386 करोड़ | 885 करोड़ | 947 करोड़ |
Sectoral/Thematic Funds | 5,712 करोड़ | 170 करोड़ | 2,001 करोड़ | 2,052 करोड़ |
ELSS | 615 करोड़ | 735 करोड़ | −372 करोड़ | −678 |
Flexi Cap Fund | 5,104 करोड़ | 5,615 करोड़ | 5,542 करोड़ | 3,841 करोड़ |
Total | 29,303 करोड़ | 25,082 करोड़ | 24,269 करोड़ | 19,013 करोड़ |
ओमनीसाइंस कैपिटल के सीईओ और चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट विकास गुप्ता का कहना है कि वैल्यूएशन से जुड़ी चिंताओं के चलते स्मॉलकैप फंड्स में निवेश घटा है। हालांकि उन्होंने लोकप्रिय सेक्टर्स में भी वैल्यूएशन को लेकर निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
कॉरपोरेट बॉन्ड फंड में बढ़ा निवेश
फिक्स्ड इनकम सेगमेंट की बात करें तो डेट म्यूचुअल फंड्स से अप्रैल महीने में ₹2.19 लाख करोड़ के इनफ्लो के मुकाबले मई महीने में ₹15,908.48 करोड़ का नेट आउटफ्लो दिखा। मई महीने में फिक्स्ड इनकम कैटेगरी में लिक्विड फंड्स में ₹40,205.36 करोड़ का नेट आउटफ्लो और ओवनाइट फंड्स में ₹8,120.03 करोड़ की नेट सेलिंग दिखी। वहीं दूसरी तरफ कॉरपोरेट बॉन्ड फंड में ₹11,983.35 करोड़ की नेट खरीदारी और मनी मार्केट फंड में ₹11,223.08 करोड़ की नेट खरीदारी दिखी।
डेट फंड्स के आंकड़े
कैटेगरी | फरवरी 2025 | मार्च 2025 | अप्रैल 2025 | मई 2025 |
---|---|---|---|---|
Overnight Fund | −2,264 करोड़ | −30,016 करोड़ | 23,900 करोड़ | −8,120 करोड़ |
Liquid Fund | 4,977 करोड़ | −133,034 करोड़ | 118,656 करोड़ | −40,205 करोड़ |
Ultra Short Duration Fund | −4,281 करोड़ | −9,647 करोड़ | 26,734 | 1,848 करोड़ |
Low Duration Fund | −2,825 करोड़ | −1,384 करोड़ | 9,371 करोड़ | 3,134 करोड़ |
Money Market Fund | −3,276 करोड़ | −21,301 करोड़ | 31,507 करोड़ | 11,223 करोड़ |
Short Duration Fund | 729 करोड़ | −1,176 करोड़ | 4,763 करोड़ | 1,790 करोड़ |
Medium Duration Fund | −178 करोड़ | −572 करोड़ | 134 करोड़ | −47 करोड़ |
Medium to Long Duration Fund | 56 करोड़ | −315 करोड़ | 100 करोड़ | 44 करोड़ |
Long Duration Fund | −163 करोड़ | −518 करोड़ | 82 करोड़ | 466 करोड़ |
Dynamic Bond Fund | −108 करोड़ | −373 करोड़ | −10 करोड़ | 567 करोड़ |
Corporate Bond Fund | 1,065 करोड़ | −414 करोड़ | 3,458 करोड़ | 11,983 करोड़ |
Credit Risk Fund | −198 करोड़ | −294 करोड़ | −302 करोड़ | −248 करोड़ |
Banking and PSU Fund | 474 करोड़ | −1,579 करोड़ | 636 करोड़ | 484 करोड़ |
Gilt Fund | −278 करोड़ | −759 करोड़ | −425 करोड़ | 1,386 करोड़ |
Gilt Fund with 10 year constant duration | 88 करोड़ | −101 करोड़ | −39 करोड़ | 42 करोड़ |
Floater Fund | −343 करोड़ | −1,180 करोड़ | 570 | −254 करोड़ |
Total | −6,526 करोड़ | −202,663 करोड़ | 219,136 करोड़ | −15,908 करोड़ |
