Markets

Changes in Sensex : शुक्रवार को सेंसेक्स में बदलाव का एलान संभव, अदाणी एंटरप्राइजेज की हो सकती है एंट्री!

कल सेंसेक्स में बदलाव का एलान हो सकता है। साथ ही BSE 100 इंडेक्स में भी बदलाव हो सकते है। सेंसेक्स में किसकी होगी एंट्री और कौन होगा बाहर ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि शुक्रवार को सेंसेक्स में बदलाव का एलान संभव है। IIFL रिसर्च के मुताबिक इस बदलाव में अदाणी एंटरप्राइजेज की सेंसेक्स में एंट्री संभव है। इस एंट्री के चलते अदाणी में करीब 1000 करोड़ रुपए की खरीदारी मुमकिन है। IIFL रिसर्च का के मुताबिक विप्रो सेंसेक्स से बाहर हो सकता है। इसके चलते विप्रो में 466 करोड़ रुपए की बिकवाली संभव है।

सेंसेक्स में बदलाव 26 जून से होंगे लागू 

सेंसेक्स के साथ ही BSE 100 में भी बदलाव हो सकते हैं। BSE 100 में जियो फाइनेंशियल की एंट्री मुमकिन है। IIFL रिसर्च का कहना है कि सेंसेक्स में बदलाव 26 जून से लागू होंगे।

शुक्रवार को BSE 100 में जियो फाइनेंस की हो सकती है एंट्री

IIFL रिसर्च के मुताबिक शुक्रवार को BSE 100 में जियो फिन, अदानी ग्रीन, आरईसी, अदानी पावर और अदानी एनर्जी की एंट्री संभव है। वहीं, पेज इंडस्ट्रीज़, एसबीआई कार्ड, आईसीआईसीआई प्रू, ज़ी ईएनटी और जुबिलेंट फ़ूड BSE 100 से बाहर हो सकते हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top